पैगम्बर साहब की जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

अरवल। अंजुमन सन ए इल के तत्वावधान में पैगम्बर मोहम्मद के जन्म दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 12:45 AM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 12:45 AM (IST)
पैगम्बर साहब की जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा
पैगम्बर साहब की जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

अरवल। अंजुमन सन ए इल के तत्वावधान में पैगम्बर मोहम्मद के जन्म दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कागजी मुहल्ला नई अरवल, मलहीपट्टी आदि स्थानों से निकाली गयी जुलूस एनएच 139 एवं 110 के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। जिला प्रशासन द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। इस दौरान हजरत मेाहम्मद के पैगाम को आत्मसात करने के संकल्प को दुहराया गया। जुलूस की समाप्ति के उपरांत मखदुम साहब के खानगाह पर अमन एवं शांति के लिए दुआ भी मांगी गयी। जुलूस का नेतृत्व कर रहे मुफ्ती खुर्शीद अनवर ने की। उन्होंने बताया कि पैगम्बर साहब ने दुनिया में शांति, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया था। मौके पर मौलाना अरशद शमसी मोजाहिद हुसैन, परवेज खान, निशार अख्तर, अनवर हुसैन आदि लोग शामिल थे। उधर करपी में भी भव्य जुलूस निकाला गया। इस मौके पर मो खुर्शीद अहमद, मो मकसूद आलम, मो इदर्सी मियां, मो सुल्तान मियां आदि लोग मौजूद थे। ¨कजर में निकाले गए जुलूस में हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहेब के रास्ते पर चलने की नसीहत दी गई। लोगों ने उनकी चर्चा करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही।

chat bot
आपका साथी