एक अदद पुल नहीं रहने से लोगों को हो रही परेशानी

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के झिकटिया-बदोपुर पथ पर कुईयां खाड़ में एक पुल नहीं रहने के कारण दर्जनों गांव के लोगों को आने जाने मे काफी परेशानी होती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 12:36 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 12:36 AM (IST)
एक अदद पुल नहीं रहने से लोगों को हो रही परेशानी
एक अदद पुल नहीं रहने से लोगों को हो रही परेशानी

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के झिकटिया-बदोपुर पथ पर कुईयां खाड़ में एक पुल नहीं रहने के कारण दर्जनों गांव के लोगों को आने जाने मे काफी परेशानी होती है। प्रखंड मुख्यालय से तकरीबन आठ किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित यह कुईयां खाड़ कई गांव के किसानों के खेतों को ¨सचित करने में वरदान साबित होता है तो आवागमन में परेशानी का सबब भी बना रहता है। जानकारी के अनुसार बरसात के दिनों में यहां पानी जमा हो जाता है। पुनपुन नदी का पानी आकर वहां संग्रहित हो जाता है।इसके कारण बदोपुर,हलालपुर, समनपुरा,मर्दन विगहा,झिकटिया,बारा आदि गांवों के खेतों को ¨सचित करता है। इस स्थान पर एक पुल नहीं रहने के कारण दर्जन भर गांव के लोगों को बरसात के दिनों में करपी तथा ¨कजर जाने में खासा परेशानी होती है। ऐसी बात नहीं है कि वे लोग इस पुल के लिए जनप्रतिनिधियों से आग्रह नहीं किए हैं। उनलोगों द्वारा आश्वासन के सिवा अब तक उन्हें कुछ नहीं मिल पाया है। यहां तक कि पुलिया बाबा के नाम से मशहूर विधायक सत्यदेव कुशवाहा भी अब तक यहां पुल नहीं बना सके। झिकटिया बारह माइल पथ से कुईयां खाड़ तक तीन साल पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का निर्माण किया गया है लेकिन सड़क नहीं रहने के कारण सही तरीके से इसका उपयोग नहीं हो रहा है। भाजपा महामंत्री वेंकटेश शर्मा ने सरकार से शीघ्र ही पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी