उसरीडीह व मखदुमपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

अरवल। छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी है।इसी के तहत अरवल सदर तथा कलेर प्रखंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 12:14 AM (IST)
उसरीडीह व मखदुमपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
उसरीडीह व मखदुमपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

अरवल। छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी है।इसी के तहत अरवल सदर तथा कलेर प्रखंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेर प्रखंड के उसरी डीह गांव में छठ पूजा के अवसर पर गुरूवार की रात उसरी नवयुवक संघ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन युवा राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतुराज ,पहलेजा मुखिया बिमला देवी, पुर्व मुखिया मेघनाथ ¨सह एवं भदासी मुखिया दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीधर कुमार एवं मंच का संचालन चितरंजन कुमार ने की।कार्यक्रम के दौरान छठ पूजा के परम्परागत संस्कृति के झलक को प्रस्तुत किया गया।मौके पर समता पार्टी के सेक्यूलर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतुराज ने कहा कि छठ पर्व पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छी पहल है। छठ आस्था का महापर्व है और लोग इस पर्व को पूरी आस्था एवं स्वच्छता के साथ मनाते है। इस मौके पर पहलेजा मुखिया विमला देवी ने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से समाज में प्रेम और भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में रजनि मोहन ,भागिरत शर्मा, सन्टु कुमार ,कुमुद रंजन ,भरत शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्तिथ थे। इधर सदर प्रखंड के मखदुमपुर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार ने किया। शिक्षक नेता शैलेंद्र कुमार द्वारा संचालित समारोह के दौरान आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि लोकतंत्र के मालिक जनता होते हैं। यही जनता कभी पुष्प का हार देकर सम्मानित करती है। लेकिन जब जनप्रतिनिधि उनके अनुरूप काम नहीं करते हैं तो फिर वही जनता उन्हें सबक भी सिखाती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को सम्मान करें। इस मौके पर कोषाध्यक्ष द्वारा अपनी ओर से कंबल का भी वितरण किया गया। मौके पर प्रमोद कुमार, विकी कुमार, मनोज कुमार, मनीष कुमार, विमल कुमार, रवि कुमार, सुरंजन कुमार तथा प्रवीण कुमार यादव आदि लोग भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी