सीमुआरा के दो घरों से लाखों की चोरी

अरवल। थाना क्षेत्र के सीमुआरा गांव में शुक्रवार की रात दो घरों से लाखों रुपए की संपति की चोरी कर ली गई। हालांकि एक और घर में चोरी का असफल प्रयास किया गया। इस सिलसिले में गृह स्वामियों द्वारा मानिकपुर ओपी में मामला दर्ज कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 09:09 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 09:09 PM (IST)
सीमुआरा के दो घरों से लाखों की चोरी
सीमुआरा के दो घरों से लाखों की चोरी

अरवल। थाना क्षेत्र के सीमुआरा गांव में शुक्रवार की रात दो घरों से लाखों रुपए की संपति की चोरी कर ली गई। हालांकि एक और घर में चोरी का असफल प्रयास किया गया। इस सिलसिले में गृह स्वामियों द्वारा मानिकपुर ओपी में मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार कौशल किशोर शर्मा और रमेश ठाकुर के परिवार के लोग छठ करने के लिए बाहर गए हुए थे। दोनो के घरों में ताले लटके हुए थे। सन्नाटे का लाभ उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामियों के अनुसार दोनो घरों से तकरीबन 10 लाख रूपए के सामानों की चोरी होने का अनुमान है। हालांकि गांव के रमेश प्रसाद के घर की किवाड़ तोड़ने का भी प्रयास किया गया। लेकिन घर के लोगों को जगे रहने के कारण सफलता नहीं मिली। गृह स्वामी कौशल किशोर शर्मा के अनुसार चोरों द्वारा आभूषण तथा नगदी की भी चोरी की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी