मुखिया संघ ने किया बैठक का बहिष्कार

प्रखंड मुखिया संघ ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में लोहिया स्वच्छता मिशन पर आयोजित बैठक का बहिष्कार किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jun 2017 03:05 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jun 2017 03:05 AM (IST)
मुखिया संघ ने किया बैठक का बहिष्कार
मुखिया संघ ने किया बैठक का बहिष्कार

अरवल। प्रखंड मुखिया संघ ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में लोहिया स्वच्छता मिशन पर आयोजित बैठक का बहिष्कार किया। संघ ने साफ तौर पर कहा कि जब तक सरकार मुखियों के अधिकारों का हनन करना बंद नहीं करेगी तब तक वे लोग इसी तरह बहिष्कार करते रहेंगे। प्रखंड के किसी भी कार्य में वे लोग न तो हिस्सा लेंगे और नहीं बैठक में शामिल होंगे। इस सिलसिले में संघ के प्रवक्ता केला देवी ने कहा कि सरकार हमलोगों के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। उसने गांधी के सपने को साकार नहीं होने देने का संकल्प ले रखा है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए ग्राम स्वराज का गठन किया गया। लेकिन वोट की राजनीति में राज्य सरकार मुखिया के अधिकारों की कटौती कर संविधान सम्मत अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार मुखियों का शोषण बंद कर ग्राम स्वराज के महात्मा गांधी के सपनों को साकार नहीं करेगी तो वे लोग सरकार के किसी भी कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे।

chat bot
आपका साथी