धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जन्माष्टमी का त्योहार

प्रखंड क्षेत्र के सभी इलाकों में रविवार को बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। जगह-जगह पर भक्ति संगीत का आयोजन भी किया गया। कहीं-कहीं सोमवार को भी प्रखंड के कई इलाकों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 11:27 PM (IST)
धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जन्माष्टमी का त्योहार
धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जन्माष्टमी का त्योहार

अरवल । प्रखंड क्षेत्र के सभी इलाकों में रविवार को बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। जगह-जगह पर भक्ति संगीत का आयोजन भी किया गया। कहीं-कहीं सोमवार को भी प्रखंड के कई इलाकों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। लोग अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो दर पर सुदामा गरीब आ गया जैसे मधुर संगीत के धुन पर कई जगह नाचते दिखे । श्रीकृष्ण के श्रद्धा भक्ति में सराबोर श्रद्धालु से इलाके के देवालयों में भीड़ लगी रही।प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों के अलावा लोगों ने अपने अपने घरों में भगवान बाल श्रीकृष्ण जी का जन्मदिन मनाया। मधुश्रवा मठिया में लोगों ने एक में बच्चा को बालकृष्ण बनाया और और उन्हें बालकृष्ण मानकर जन्माष्टमी मनाया। दरअसल बालकृष्ण बना बच्चा का नाम अकूल है। और वह कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ही जन्म लिया था। इसलिए गांव वालों ने इसे बालकृष्ण बनाया।श्रीकृष्ण प्रेमियों ने उनके मनमोहक छवि को देखकर खो गए तथा श्रीकृष्ण गो¨वद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवाय का उच्चाकरण करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना कर बालकृष्ण से आशीर्वाद मांगा। वर्षा की कामना भी की

इस दौरान मधुश्रवा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को स्नान, ध्यान, पूजा आरती आदि की गई। मंदिरों के अलावा घरों में भजन,गीता आदि का पाठ पढ़ा गया।कर्मयोगी श्रीकृष्ण के जन्मदिन के शुभ अवसर पर लोगों ने व्रत एवं संकल्प के साथ उन्हीं के संकल्पों एवं बताए मार्गों पर चलने पर जोर दिया।

chat bot
आपका साथी