विष्णु मंदिर में अखंड संकीर्तन को ले कलश यात्रा

अरवल। किजर थाना क्षेत्र के धोखहारा गांव में रामनवमी को लेकर 24 घंटे का अखंड संकी‌र्त्तन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 06:25 AM (IST)
विष्णु मंदिर में अखंड संकीर्तन को ले कलश यात्रा
विष्णु मंदिर में अखंड संकीर्तन को ले कलश यात्रा

अरवल। किजर थाना क्षेत्र के धोखहारा गांव में रामनवमी को लेकर 24 घंटे का अखंड संकी‌र्त्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए कई महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। श्रद्धालु भक्तों ने पुनपुन नदी के बउआ घाट से सैकड़ों की संख्या में कलश में जल भरकर छह किलोमीटर की दूरी तय कर धोखहरा विष्णु मंदिर पहुंचे। आचार्य पंडितों द्वारा जल को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संकल्पित कर रखा गया। ग्रामीणों द्वारा जलभरी के उपरांत अखंड संकी‌र्त्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में अभिषेक कुमार, जय लाल सिंह, मृत्युंजय कुमार, राकेश कुमार, भोली यादव सहित कई लोगों ने अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी