अरवल में आठ नए संक्रमित, मरीजों की संख्या 32 हुई

अरवल जिले के विभिन्न प्रखंड में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि सभी संक्रमित पहले से ही क्वारंटाइन में थे। रविवार को मिले आठ संक्रमितों के साथ अब जिले में कोरोना वायरस के 32 पॉजिटिव मामले हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:12 AM (IST)
अरवल में आठ नए संक्रमित, मरीजों की संख्या 32 हुई
अरवल में आठ नए संक्रमित, मरीजों की संख्या 32 हुई

अरवल : जिले के विभिन्न प्रखंड में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि सभी संक्रमित पहले से ही क्वारंटाइन में थे। रविवार को मिले आठ संक्रमितों के साथ अब जिले में कोरोना वायरस के 32 पॉजिटिव मामले हो गए हैं। हालांकि इसमें से पांच लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ अरविद कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश से 19वर्षीय युवक, राणापुर से 37 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। दोनो संक्रमित 17 मई को जिले में आया था जिसे बालिका छात्रावास में क्वारंटाइन किया गया था। सदर प्रखंड के अलावा कुर्था, कलेर तथा करपी प्रखंड में रह रहे क्वारंटाइन सेंटरों में भी छह रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुए हैं। संक्रमित लोगों को क्वारंटाइन सेंटरों से हटाकर आइसोलेशन वार्ड में भेजा जा रहा है। इसके साथ -साथ जिस कमरे में संक्रमित रहते थे उसे सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी