मझियावां गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमते रहे लोग

अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के मझियावां गांव में शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:38 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:38 AM (IST)
मझियावां गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमते रहे लोग
मझियावां गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमते रहे लोग

अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के मझियावां गांव में शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण देवी ने किया। इस मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि इस गांव का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि इसी गांव के रहने वाले पंडित यदुनंदन शर्मा थे जिन्होंने किसानों की आवाज को बुलंद किया था। उनके द्वारा किसानों के हित में जो भी कार्य किए गए थे उसे भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से यह प्रदर्शित होता है कि इस गांव के युवा एकता तथा सदभावना के साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सुखे से परेशान हैं लेकिन अभी तक इस इलाके को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है। कार्यक्रम में टीसीरीज के कलाकारों ने पूरी रात गीत-संगीत की प्रस्तुति की। भक्तिगीतों पर लोग रात की सर्दी की परवाह नहीं करते हुए झूमते रहे। रामगो¨वद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी भीम कुमार शर्मा, पैक्स अध्यक्ष माधव कुमार, मुखिया सुखदेव दास, रंजीत महाप्रभू, धर्मेंद्र कुमार यादव, कुर्था के प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान, मुखिया मनोज कुमार अकेला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, वंशी के थानाध्यक्ष जितेंद्र ¨सह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी