हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज का पर्व

ग्रामीण क्षेत्रों में विधि विधान पूर्वक धूमधाम से मनाया।

By Edited By: Publish:Wed, 02 Nov 2016 02:51 AM (IST) Updated:Wed, 02 Nov 2016 02:51 AM (IST)
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज का पर्व

अरवल। भाईयों के लंबी उम्र की कामना को लेकर बहनों ने भैया दूज पर्व शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विधि विधान पूर्वक धूमधाम से मनाया। महिलाएं सामूहिक रुप से एक स्थान पर एकत्रित होकर विधि विधान पूर्वक अन्न को कुटी तथा ब्राम्हणों से कथा सुनी। इस दौरान महिलाएं धार्मिक गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ हीं पूजा अर्चना कर भाई की लंबी उम्र की कामना की। भईया दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर भाई की सलामती के लिए अन्न कुटा जाता है। ऐसा करने से भाई की अकाल मृत्यु नहीं होती है। रक्षा बंधन की तरह हीं भईया दूज पर्व महत्वपूर्ण है। बहनें भाईयों की लंबी उम्र की कामना करती है। बहनें भाई को सुपारी खिलाती है। भाई भी बहन को श्रद्धा पूर्वक कुछ न कुछ उपहार देता है। ऐसी मान्यता है कि भाई बहन गंगा यमुना में जाकर स्नान भी करते हैं। बहनें भाई को दीर्घायु होने की कामना करती है। इस पर्व को अन्नकुट के नाम से भी जाना जाता है।

chat bot
आपका साथी