सात साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, हालत देखकर मां के उड़े होश

एक सात साल की बच्ची से युवक ने खेत में दुष्कर्म किया और और खून से लथपथ बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गया। एफआइआर के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 28 Aug 2017 11:03 AM (IST) Updated:Mon, 28 Aug 2017 11:58 PM (IST)
सात साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, हालत देखकर मां के उड़े होश
सात साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, हालत देखकर मां के उड़े होश

अररिया [जेएनएन]। सड़क पर खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को एक युवक गोद में बैठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और खून से लथपथ पड़ी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने जब बच्ची को देखा तो वह बेहोश थी।

लोगों ने उसके परिजनों को तुरत जानकारी दी जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के तीन दिनों बाद उसे होश आया तो उसने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घटना अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां सात वर्षीया बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पड़ताल कर रही है। 

दर्ज प्राथमिकी में बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति दूसरे की जमीन पर खेती कर किसी प्रकार से अपना भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार को उनकी बच्ची सड़क पर घूमने गई थी। इसी दौरान पड़ोस के भूपेंद्र कुमार यादव ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें:  बस चलाते हुए ड्राइवर को आ गयी नींद, रेलिंग तोड़ती हुई 20 फीट गड्ढ़े में जा गिरी बस

पीडि़त बच्ची की मां ने बताया कि खेत में बच्ची खून से लथपथ और बेहोश मिली। लोगों को लगा कि किसी कीड़े के काटने के कारण उसकी यह हालत हुई है। पूर्णिया सदर अस्पताल में उसे तुरत भर्ती कराया गया और उसका इलाज कराया गया।

यह भी पढ़ें:  राम-रहीम की गिरफ्तारी के बाद इस इलाके के 2000 परिवार हुए बेरोजगार

इलाज के तीन दिन बाद रविवार को जब बच्ची को होश आया तो उसने परिजन को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी कुमार देवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी