महानिशा पूजा में शामिल हुए श्रद्धालु

अररिया। शारदीय नवरात्र मे महाष्टमी की पूजा के साथ ही मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए खो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 12:30 AM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 12:30 AM (IST)
महानिशा पूजा में शामिल हुए श्रद्धालु
महानिशा पूजा में शामिल हुए श्रद्धालु

अररिया। शारदीय नवरात्र मे महाष्टमी की पूजा के साथ ही मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। ढंगरी स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर में महाष्टमी के अवसर पर माता को नारियल और चुनरी चढ़ाया गया। खासकर महिलाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज महानवमी के अवसर पर ढंगरी मंदिर में मां त्रिशुलनी की पूजा अर्चना कर छागरों की बलि दी जाएगी। मंगलवार की रात रात्रि महानिशा पूजा में ग्रामीण सहित आसपास के हजारों श्रद्धालु पूरी रात मंदिर परिसर मे पहुंचकर पूजा मे भाग लेकर रात्रि जागरण किया। चार बजे सुबह काले रंग की छागर बलि के साथ महानिशापूजा का समापन हुआ। मौके पर मौजूद विधायक विजय मंडल ने मदिर परिसर में हाई मास्क लाइट लगाने की घोषणा की। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा मंदिर परिसर में पूरी रात भक्ति जागरण कार्यक्रम में लोग सरोबर रहे। लोग कलाकार की हौसला आफजाई के साथ मंदिर निर्माण में भी सहयोग राशि प्रदान की। पूरी रात चले भक्ति जागरण मे स्थानीय गायक एवं संगीतज्ञ संजय कुमार मिश्रा सहित अन्य ने एक से बढ़कर एक भक्ति पेश कर उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मंच संचालन कार्य प्रेम कांत उर्फ भगवान जी ने किया। पूजा एवं जागरण में स्थानीय विधायक विजय मंडल, जदयू नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल, मुखिया परवेज आलम, राम नाथ झा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। विधि व्यवस्था के लिए बरदाहा थानाध्यक्ष राकेश कुमार, पुअनि विनोद ¨सह एवं पुलिस बल भी मौजूद थे। बुधवार को बरदाहा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति जागरण होगा। इसके अलावा सिकटी बाजार, कासत, ¨सहिया ,चरघरिया, तीरा एवं रामनगर स्थित दुर्गा मंदिरों में देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। पुरा इलाका भक्तिमय वातावरण लग रहा है।

chat bot
आपका साथी