सिविल कोर्ट स्थापना की मांग को ले राकांपा का प्रदर्शन

अररिया। फारबिसगंज अनुमंडल में सिविल कोर्ट की स्थापना, उपलब्ध भूमि में न्यायालय निर्माण एवं उपकारा निर्माण सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को अनुमंडल परिसर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश महासचिव मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Wed, 14 Dec 2016 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 14 Dec 2016 08:20 PM (IST)
सिविल कोर्ट स्थापना की मांग को ले राकांपा का प्रदर्शन

अररिया। फारबिसगंज अनुमंडल में सिविल कोर्ट की स्थापना, उपलब्ध भूमि में न्यायालय निर्माण एवं उपकारा निर्माण सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को अनुमंडल परिसर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश महासचिव मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। राकांपा द्वारा आयोजित धरना को अनुमंडल के अधिवक्ताओं ने भी अपना नैतिक समर्थन दिया।

प्रदेश महासचिव जायसवाल ने बताया कि उच्च न्यायलय की प्राथमिकता सूची में फारबिसगंज अनुमंडल का स्थान पांचवें नंबर पर अंकित है। लेकिन अब तक फारबिसगंज में न्यायालय भवनों का निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया है, जबकि प्रदेश के लगभग 41 अनुमंडल में सिविल कोर्ट भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है । फारबिसगंज में सिविल कोर्ट कार्य प्रारंभ नहीं होने से इस क्षेत्र की जनता सस्ता एवं सुलभ न्याय से वंचित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द जनहित से जुड़े उपरोक्त मांगों को पूरा करे अन्यथा रांकपा आने वाले समय में इन मांगों को लेकर सड़क पर उतरेगी। एकदिवसीय धरना के उपरांत उक्त मांगो को लेकर रांकपा सदस्यों के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एसडीओ अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष शमीम अख्तर, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंद प्रकाश, प्रखंड अध्यक्ष उमर फारूख, महिला अध्यक्ष मिनजा देवी, उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद, महासचिव इमरान, सचिव राकेश कुमार दास,अधिवक्ता पंकज कुमार, विभूति कान्त झा, अर¨वद पाल, सूर्यकांत मंडल, मदनलाल गुप्ता, राजेश चंद्र वर्मा, कन्हैया दास, विजय कुमार निराला, जय किशोर यादव,संजीव कुमार दास, चंद्रशेखर मिश्र, सुबोध कुमार सुधांशु, विवेकानंद ¨सह, बिनोद कुमार, तेज नारायण साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी