वार्षिक महोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा

अररिया। श्री अग्रसेन महाराज जी का 24वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 09:21 PM (IST)
वार्षिक महोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा
वार्षिक महोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा

अररिया। श्री अग्रसेन महाराज जी का 24वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोग इस मौके पर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा मारवाड़ी अतिथि सदन से शहर के विभिन्न मार्ग से गुजरते हुए पुन: अतिथि सदन में समारोह के रूप में सम्पन्न हुआ। जिसमें काफी संख्या में अग्रवाल समाज की महिला, पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। इससे पहले सुबह 9:00 बजे पूजा-अर्चना का कार्यक्रम हुआ। वहीं देर शाम तक महाराज अग्रसेन पर केंद्रित परिचर्चा और संवाद का दौर चला। जिसमें समाज के निर्माण के लिए अग्रवाल समाज की क्रियात्मक भूमिका का मुख्य रूप से वाचन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

chat bot
आपका साथी