भाजपा ने एक नोट एक वोट अभियान का किया शुभारंभ

अररिया। फारबिसगंज में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आम जन के एक नोट और एक वो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 02:53 AM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 02:53 AM (IST)
भाजपा ने एक नोट एक वोट अभियान का किया शुभारंभ
भाजपा ने एक नोट एक वोट अभियान का किया शुभारंभ

अररिया। फारबिसगंज में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आम जन के एक नोट और एक वोट अभियान का शुभारंभ बुधवार को पूरे जोश के साथ किया गया। नगर अध्यक्ष धीरज पासवान के नेतृत्व में शुरु इस अभियान में जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार, जिला प्रवक्ता राजा मिश्रा आदि उपस्थित थे। मौके पर नगर अध्यक्ष पासवान ने कहा कि 2019 में फिर बनेगी भाजपा सरकार के संकल्पना के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण निधि संग्रह पखवाड़ा के रूप में संपूर्ण देश में चलाया जा रहा है, जो 25 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की टोली अपने साथ गुल्लक लेकर हर घर हर द्वार जा कर एक नोट और एक वोट का सहयोग मांगने का न सिर्फ काम करेंगे बल्कि पुन: मोदी सरकार बनाने की अपील भी करेंगे। मौके पर जिला मंत्री अशोक चौधरी, राहिल खान, प्रताप मंडल, शिवराम शर्मा, कमल बच्चन, रामनाथ गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी