गो -हत्या करने वाले पर होगी कार्रवाई : डीएम

अररिया। फारबिसगंज आदर्श थाना परिसर में शनिवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 11:33 PM (IST)
गो -हत्या करने वाले पर होगी कार्रवाई : डीएम
गो -हत्या करने वाले पर होगी कार्रवाई : डीएम

अररिया। फारबिसगंज आदर्श थाना परिसर में शनिवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अररिया जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रुप से अररिया पुलिस कप्तान धुरत सयाली सावलाराम, एसडीपीओ मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद, अंचलाधिकारी अभयकांत मिश्र, नप कार्यपालक पदाधिकारी सुमन कुमार, नपाध्यक्ष सुनीता जैन नप उपाध्यक्ष मोती खान, थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार साह, सिमराहा थाना अध्यक्ष एम हैदरी, सहित अनुमंडल के कई थाना के थाना अध्यक्ष मौजूद थे। इस मौके पर जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने अनुमंडल वासियों से अपील की है कि बकरीद पर्व को शांति व सौहार्द पूर्वक मनाएं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर गो- हत्या पर प्रतिबंध है। किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गो- हत्या को घोर अपराध माना है। बैठक में मुख्य्य रुप शहर के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग के अलावा आसपास के पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी