गणतंत्र दिवस: झंडोत्ततोलन की समय सारिणी तय

अररिया। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी सरकारी संस्था में झ

By Edited By: Publish:Mon, 23 Jan 2017 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jan 2017 09:34 PM (IST)
गणतंत्र दिवस: झंडोत्ततोलन की समय सारिणी तय
गणतंत्र दिवस: झंडोत्ततोलन की समय सारिणी तय

अररिया। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी सरकारी संस्था में झंडोत्तोलन का समय सारिणी तय की गयी। यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम प्रखंड व अंचल कार्यालय में प्रात: 8.30 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना केंद्र पर 8.40 बजे, थाना परिसर में 8.40 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9.00 बजे, पशुपालन केंद्र में 9.10 बजे, विद्युत आपूर्ति कार्यालय में 9.20 बजे, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में 9.30 बजे, भारतीय स्टेट बैंक में 9.40 बजे, कोआपरेटिव बैंक में 9.50 बजे, पंचायत भवन में 10.00 बजे, आ.मध्य विद्यालय में 10.10 बजे, उच्च विद्यालय में 10.20 बजे, के. एन. इंटर कॉलेज में 10.30 बजे, के.एन. डिग्री कॉलेज बखरी में 10.40 बजे का समय झंडोत्तोलन का निर्धारित किया गया गया है। जिसकी सूचना संबंधित संस्थान को दे दी गयी है।

chat bot
आपका साथी