पुलिस को चकमा देकर दूल्हा फरार, दो बीवियों के रहते कर रहा था तीसरी शादी

पहली पत्नी को छोडऩे के बाद दूसरी पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर तीसरी शादी रचा रहा कथित नटवरलाल गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर मंडप से फरार हो गया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2016 01:59 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 08:30 AM (IST)
पुलिस को चकमा देकर दूल्हा फरार, दो बीवियों के रहते कर रहा था तीसरी शादी

पटना। दो पत्नियों को छोड़ तीसरी से शादी रचा रहे दूल्हे को मंडप से गिरफ्तार करने गई पुलिस को दूल्हे ने चकमा दिया और फरार हो गया।

पहली पत्नी को छोडऩे के बाद दूसरी पत्नी व दो बच्चों को छोड़कर तीसरी शादी रचा रहा कथित नटवरलाल गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर मंडप से फरार हो गया। पुलिस के हाथ लगी तो सिर्फ पगड़ी। इस संबंध में दूसरी पत्नी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर शिकायत की थी। यह घटना प्रखंड की हरीपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह की है।

क्या है मामला

युवक मोहम्मद शमीम अंसारी पिता मोहम्मद अंसारी फारबिसगंज गोड़ीहारी वार्ड संख्या 19 का निवासी है। शमीम की दूसरी पत्नी बीबी रोशन ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार उसकी शादी 2009 में हुई थी।

शादी में उसके घरवालों ने अपनी हैसियत से दान- दहेज भी दिया लेकिन कुछ दिन बाद ही शमीम और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। महिला ने बताया कि उसे दो लड़कियां हैं। वह सब कुछ बर्दाश्त कर सहती रही लेकिन कुछ दिन बाद पता चला कि शौहर पूर्व में भी एक शादी रचा चुका है।

जब उसने इसका विरोध किया तो उसे एवं बच्चों को जलाकर मारने की कोशिश की गई। किसी तरह वह बच्चों के साथ पिता के घर रहने लगी। महिला ने बताया कि गुरुवार को उसे सूचना मिली कि उसका शौहर अब तीसरी शादी हरीपुर वार्ड संख्या छह में मोहम्मद बलाल की बेटी से रचा रहा है।

महिला के आवेदन पर पहुंची पुलिस

महिला के आवेदन पर स्थानीय थाने के अनि हरेंद्र ङ्क्षसह एवं महानंद सोरेन पुलिस बल के साथ हरीपुर वार्ड संख्या छह स्थित शादी के मंडप में पहुंचे। वहां शमीम पहले से मौजूद था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया लेकिन ग्रामीण पुलिस से हाथापाई करने लगे। इसी दौरान शमीम फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शमीम का निकाह हो गया था।

कहा थानाध्यक्ष ने-

महिला के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी दूल्हे की भी तलाश की जा रही है।

- मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी