नेपाल में 90 लाख के सोना-चांदी व लाखों रुपये कैश के साथ भारतीय पति-पत्नी गिरफ्तार, निकला कटिहार कनेक्शन

नेपाल पुलिस ने कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। कोशी प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजेशनाथ बांस्तोला ने कहा कि सूचना थी कि सोने की बड़ी खेप भारत जाने वाली है। सूचना पर जांच के दौरान नेपाली नंबर की मारुति वैन से सोने-चांदी व पैसे की बरामदगी हुई।

By Mohammad SameerEdited By: Publish:Sat, 06 May 2023 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 06 May 2023 08:25 PM (IST)
नेपाल में 90 लाख के सोना-चांदी व लाखों रुपये कैश के साथ भारतीय पति-पत्नी गिरफ्तार, निकला कटिहार कनेक्शन
90 लाख के सोने-चांदी और लाखों रुपये कैश के साथ नेपाल में भारतीय पति-पत्नी गिरफ्तार।

जोगबनी (अररिया), संवाद सूत्र: भारत-नेपाल सीमा से सटे कोशी प्रदेश के अंतर्गत जोगबनी की नेपाल-भारत सीमा के नेपाल भाग में जोगबनी-विराटनगर मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के पास से शुक्रवार की देर शाम नेपाल के विशेष पुलिस बल ने 54 तोला सोना और 8 किलो चांदी सहित 7 लाख 50 हजार भारतीय नोट के साथ दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर पति-पत्नी हैं।

गुप्त सूचना पर नेपाल पुलिस की कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। नेपाल पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। कार्रवाई की जानकारी महकमे के वरीय अधिकारियों को भी नहीं थी। मामले की पुष्टि करते हुए कोशी प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजेशनाथ बांस्तोला ने कहा कि, सूचना थी कि सोने की बड़ी खेप भारत जाने वाली है। सूचना पर जांच के दौरान नेपाली नंबर की मारुति वैन संख्या- 2 च 1495 से सोने-चांदी व पैसे की बरामदगी हुई।

फोटो: नेपाल में दंपती से बरामद सोना 

कटिहार के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार भारतीय नागरिक बिनोद मुरारका और उसकी पत्नी पुष्पा मुरारका है, जो कटिहार के रहने वाले हैं।

नेपाल पुलिस को बरामद सोने व चांदी की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपया आंकी गई है। कोशी प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजेशनाथ बांस्तोला ने कहा कि अभी पूछताछ जारी है। जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी