हंगामा के चलते सहायिका का नहीं हो सका चयन

अररिया। प्रखंड क्षेत्र के कौआकोह पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक पड़रिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 09:38 PM (IST)
हंगामा के चलते सहायिका 
का नहीं हो सका चयन
हंगामा के चलते सहायिका का नहीं हो सका चयन

अररिया। प्रखंड क्षेत्र के कौआकोह पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक पड़रिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में सोमवार को सेविका, सहायिका चयन के लिए आमसभा आयोजित की गई। वार्ड सदस्य शंकर मंडल की अध्यक्षता में सेविका/सहायिका चयन के लिए आयोजित आमसभा में हंगामा के कारण महिला पर्यवेक्षक नेहा नयन द्वारा स्थगित कर दिया गया। सिकटी विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल की उपस्थिति में संपन्न आमसभा में सुदीपा कुमारी का सेविका में चयन सेविका पद पर किया गया। लेकिन सहायिका पद के लिए गीता कुमारी पति चंदन मंडल से जब उनसे आठवीं कक्षा का मूल प्रति मांगा गया तो उसके पति चंदन मंडल ने सीधे विद्यालय के हेडमास्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल से मांगा तो स्कूल में दो वर्ष के बाद सभी कागजात नही मिला है। मामले की जानकारी देते हुए पर्यवेक्षिका नेहा नयन ने बताया कि आम सभा के शुरुआत से ही हंगामा शुरू हो गया था। बमुश्किल केवल सेविका का चयन सर्वसम्मति से हुआ चयन पत्र भी सेविका को दिया गया।लेकिन सहायिका पद की चयन प्रक्रिया शुरु होते ही हंगामा शुरू हो गया इसलिए स्थगित कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी