खेत देखने जा रहे देवचंद्र की धार में डूबने से मौत

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत खवासपूर पंचायत के कौआचाड में रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 09:07 PM (IST)
खेत देखने जा रहे देवचंद्र की धार में डूबने से मौत
खेत देखने जा रहे देवचंद्र की धार में डूबने से मौत

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत खवासपूर पंचायत के कौआचाड में रविवार को गांव स्थित मरिया परमान धार में डूबने से लगभग 43 वर्षीय देवकांत मिश्र की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना देते ही सिमराहा थाना के एएसआइ दिनेश चंद्र मिश्र व पुलिस बल के जवान शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई मनोज मिश्र एवं ग्रामीण संतोष ¨सह ने बताया कि देवकांत मिश्र खेत खलियान देखने बहियार जा रहा था कि बाढ़ के पानी से भरे मरिया परमान धार पार करने के क्रम में गहरे पानी में चला गया जिससे उनकी मौत हो गई। बगल में खेत में कार्य कर रहे लोगों द्वारा हो हल्ला पर काफी संख्या में गांव के लोग दौड़े। उसके बाद धार में डूबे शव को पानी से निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के चलते धार में पानी काफी भरा हुआ है। जिसका बहाव भी तेज है। स्थानीय ग्रामीणों सहित पूर्व मुखिया कुमार झा, समाजसेवी अमरनाथ झा, सनोज झा, राजेन्द्र ऋषिदेव, देवेन्द्र विश्वास, नूर मोहम्मद आदि ने मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग जिला प्रशासन से की है। सीओ एके मिश्रा ने भी इस घटना की पुष्टि की है।घटना से गांव में मातम का माहौल है।

chat bot
आपका साथी