मूल्यांकन के आधार पर पूजा समितियों को किया गया सम्मानित

अररिया। फारबिसगंज थाना परिसर में बुधवार को अनुमंडल प्रशासन एवं जागरण कल्याण भारती के

By Edited By: Publish:Wed, 08 Feb 2017 10:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 Feb 2017 10:51 PM (IST)
मूल्यांकन के आधार पर पूजा समितियों को किया गया सम्मानित
मूल्यांकन के आधार पर पूजा समितियों को किया गया सम्मानित

अररिया। फारबिसगंज थाना परिसर में बुधवार को अनुमंडल प्रशासन एवं जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में शांतिपूर्वक मूर्ति विसर्जन, प्रसाद वितरण एवं मूर्ति सजावट के साथ शालीनता से पूजा संपन्न कराने को लेकर सरस्वती पूजा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ अनिल कुमार ने की। मौके पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा एवं जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार के अलावा बड़ी संख्या में फारबिसगंज के विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य तथा पूजा समिति के सदस्य गण मौजूद थे। कार्यक्रम में अनुमंडल प्रशासन के द्वारा मूल्यांकन के आधार पर पूजा समितियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पाई क्लासेस को आदिवासी नृत्य एवं शालीनता का सभी ने जमकर प्रशंसा की। एसडीओ श्री कुमार ने पाई क्लासेस निदेशक कार्तिक कुमार को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं मूर्ति विसर्जन का पुरस्कार कॅरियर गाइड सुल्तान पोखर द्वितीय एवं आलोक भारती शिक्षा सदन तृतीय स्थान पर रहे। प्रसाद वितरण में पहले स्थान पर जेपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, दूसरे स्थान पर चाणक्य एकेडमी को तथा तीसरे स्थान पर माडर्न एकेडमी, आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, शशि एकेडमी, बाल संघ पूजा समिति, लक्ष्य को¨चग परवाहा को पुरस्कृत किया गया। मूर्ति सजावट एवं आकर्षक साज सज्जा को लेकर अमर पूजा समिति को प्रथम पुरस्कार, हंस वाहिनी पूजा समिति को द्वितीय पुरस्कार एवं तृतीय पुरस्कार पुस्तकालय पूजा समिति को प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था एवं शहर वासियों की ओर से पूजा के दौरान चाक चौबंद विधि व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष सह आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार झा ने एवं एसडीओ श्री कुमार को संस्था के संजय कुमार ने अपने हाथों से सम्मानित किया। इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा, शाहजहां शाद, पूनम पाण्डिया, अविनाश कनौजिया आंशु, चंचल ¨सहा, नवल दास, अनुपम सागर, दिलीप दास, अजित कुमार ¨सहा, प्रमोद मिश्रा, विनोद कुमार वैभव, भानु कुमार, दिनेश मंडल, बादल गुप्ता, विकास पाण्डिया, आनंद भगत सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी