'लगन व परिश्रम से सफलता अवश्य मिलेगी'

अररिया। सच्ची लगन व परिश्रम से मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह बात मार्टिन अनंत ने कहीं। मार्टि

By Edited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 03:02 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 03:02 AM (IST)
'लगन व परिश्रम से सफलता अवश्य मिलेगी'

अररिया। सच्ची लगन व परिश्रम से मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह बात मार्टिन अनंत ने कहीं। मार्टिन पौद्योगिकी के क्षेत्र में वर्ष 2016 की परीक्षा में पूरे आर्यभट्ट विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की। रानीगंज अंचल कार्यालय में पदस्थपित प्रधान लिपिक माधव कुमार झा और सुनीता की पुत्री ने पूरे विश्व विद्यालय में प्रथम आकर इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वीवीआईटी पूर्णिया के इंजीनिय¨रग की इस छात्रा ने 10 में से 9.71 एसजीपीए प्राप्त कर पूरे विश्व विद्यालय में अवव्ल आई है। भारतीय इंजीनिय¨रग सेवा के लिए काम करने का जज्बा रखने वाली मार्टिन अंतर स्नातक की परीक्षा में भी पूरे जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अव्वल रही थी। इस होनहार के सुंदर भविष्य की कामना करते हुए लोगों ने इस कामयाबी के लिए बधाई दिया है।

chat bot
आपका साथी