85 फीसद वाहनों पर लगाया गया फास्टैग, पांच सौ वाहनों से वसूला जुर्माना

15 फरवरी के बाद से बिना फास्टैग लगे वाहनों को टोल प्लाजा पार करना आसान - बिना फास्टैग ल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 12:04 AM (IST)
85 फीसद वाहनों पर लगाया गया फास्टैग, पांच सौ वाहनों से वसूला जुर्माना
85 फीसद वाहनों पर लगाया गया फास्टैग, पांच सौ वाहनों से वसूला जुर्माना

15 फरवरी के बाद से बिना फास्टैग लगे वाहनों को टोल प्लाजा पार करना आसान

- बिना फास्टैग लगे वाहन चालकों से वसूली जा रही है दोगुनी राशि

जागरण संवाददाता, अररिया: बीते 15 फरवरी से टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग लगे वाहनों को पार करना आसान नहीं है। बिना फास्टैग वाहनों को गुजरने नहीं दिया जाता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से दोगुनी राशि वसूली जा रही है। हड़ियाबाड़ा अररिया टोल प्लाजा से होकर अब 85 फीसदी से अधिक गाड़ियां फास्टैग लगे आ जा रही है। 16 फरवरी से अबतक पांच सौ से अधिक बिना फास्टैग वाहनों से जुर्माना वसूला गया है। ऐसे वाहन जो पहले फास्टैग लगे नहीं होते वैसे वाहनों पर टोल प्लाजा के समीप अलग अलग कंपनियां द्वारा फास्टैग लगाने की सुविधा उपलब्ध है।

प्रतिदिन चार से पांच हजार गाड़ियां गुजरती:

हड़ियाबाड़ा टोल प्लाजा के प्रबंधक महेश मिश्र ने बताया कि इस टोल प्लाजा होकर प्रतिदिन चार से पांच हजार छोटी बड़ी गाड़ियां गुजरती है। खासकर शादी लगन के समय इस होकर अधिक गाड़ियां आती जाती है। करीब तीन हजार बड़े वाहन प्रतिदिन आता जाता है। वहीं छोटी गाड़ियां की संख्या एक हजार से पंद्रह सौ के बीच है।

नियम लागू होने के बाद 30 फीसद की बढ़ोत्तरी :

टोल प्लाजा के अधिकारी ने बताया कि नियम लागू होने से पहले हड़ियाबाड़ा टोल प्लाजा होकर 55 फीसद वाहन फास्टैग लगे गुजरता था लेकिन 16 फरवरी से इसमें बढ़ोत्तरी हुई है। अब 85 फीसदी वाहन फास्टैग लगे होते हैं। 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें फास्टैग लगा नहीं होता है वह टोल टैक्स के समीप विभिन्न कंपनियों द्वारा अपने वाहन में फास्टैग लगवा लेते हैं। प्लाजा के समीप चार अलग अलग कंपनियों द्वारा फास्टैग लगाने के लिए काउंटर लगाया गया है, जिसमें संबंधित कर्मियों द्वारा बिना फास्टैग लगे वाहनों में फास्टैग लगाया जाता है।

कोट- नियम लागू होने के बाद फास्टैग लगे वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। पहले 55 फीसदी वाहनों पर ही फास्टैग लगे होते थे परंतु अब 85 फीसदी फास्टैग लगे वाहन ही टोल प्लाजा पार करता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला जाता है।

महेश मिश्र, प्रबंधक टोल प्लाजा हड़ियाबाड़ा अररिया।

chat bot
आपका साथी