बदले मौसम से संक्रामक रोगों ने दी दस्तक

अररिया। फारबिसगंज बरसात के बाद संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी है। अस्पतालों में ऐसे रोगियों की तादाद

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2015 09:46 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2015 09:46 PM (IST)
बदले मौसम से संक्रामक रोगों ने दी दस्तक

अररिया। फारबिसगंज बरसात के बाद संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी है। अस्पतालों में ऐसे रोगियों की तादाद लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में उपचार कराने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द, दस्त, टायफाइड, उल्टी, पीलिया, सर्दी, जुकाम, चिकन पोक्स के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी में हर रोज पांच सौ से भी अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। रेफरल अस्पताल के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पानी व खानपान में गड़बड़ी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस मौसम में पानी उबालकर पीना चाहिए। बासी भोजन से परहेज करना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जलजमाव से बीमारी फैलाने वाले मच्छरों को पनपने का खतरा रहता है।

chat bot
आपका साथी