अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

अररिया। फारबिसगंज आइटीआइ कॉलेज में छात्रों की समस्या को लेकर अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन ति

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 10:46 PM (IST)
अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

अररिया। फारबिसगंज आइटीआइ कॉलेज में छात्रों की समस्या को लेकर अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन तिवारी ने शनिवार को छात्रों से मुलाकात की। छात्रों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि 2013-15 का सत्र अबतक पूर्ण नहीं हुआ है। अभी तक दूसरे सत्र का परीक्षाफल भी नहीं आया है। इसके बाद अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में फारबिसगंज कॉलेज अध्यक्ष नीरज निराला मनोरंजन मेहता , रूपेश यादव,पप्पू मंडल, जोगेन्द्र ठाकुर, विजय मेहता, धमेन्द्र यादव, प्रदीप साह, राकेश यादव, विकास यादव, मनीष कुमार शामिल थे। कहा गया कि अविलंब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी