पंचायती राज की मजबूती से होगा गांवों का विकास:सरफराज

जोकीहाट(अररिया)संसू: पंचायती राज की मजबूती से गांव के विकास को गति मिलेगी। बिहार सरकार पंचायती राज व

By Edited By: Publish:Sat, 28 Mar 2015 09:20 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2015 09:20 PM (IST)
पंचायती राज की मजबूती से होगा गांवों का विकास:सरफराज

जोकीहाट(अररिया)संसू: पंचायती राज की मजबूती से गांव के विकास को गति मिलेगी। बिहार सरकार पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना चाहती है ताकि विकास की रोशनी हर इंसान तक पहुंचे। उक्त बातें विधायक सरफराज आलम ने शनिवार को दभड़ा पंचायत अंतर्गत बहारबाड़ी दुर्गा मंदिर के निकट बने पंचायत सरकार भवन के उदघाटन के मौके पर कही। उन्होने कहा कि पंचायत में विकास कार्यो की सभी जानकारी अब यही से मिल जाएगी। इंदिरा आवास, वृद्धापेंशन, मनरेगा, कन्या विवाह, जमीन संबंधी सभी जानकारी इस कार्यालय से मिलेगी। लाखों की लागत से इस भवन निर्माण संवेदक इफतखार आलम उर्फ मुन्ना ने किया। विधायक ने भूमि दान करने के लिए समाजसेवी स्व नसीब लाल यादव व गैनू यादव के परिजनों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य के लिए त्याग करना पड़ता है। उन्होंने विकास कार्यो को बखूबी अंजाम देने के लिए मुखिया मायानंद यादव की तारीफ की। विधायक ने कहा कि दभड़ा पंचायत को माडल पंचायत बनाया जाएगा। मवि बहारबाड़ी से लेकर पथराबाड़ी मोड़ तक पक्की सड़क चालू वित वर्ष में बनाया जाएगा। उन्होने कहा कि बिजली, सड़क, पुल, पुलिया से भी पूरे पंचायत को जोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों ने मवि बहारबाड़ी को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित कराने की मांग विधायक से की। दभड़ा घाट में भी जल्द पूल के टेंडर होने की बात उन्होने कही। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, सैफुल, शाहबाज, पैक्स चेयरमेन परमानंद यादव, श्री लाल मंडल, गमनलाल भारती , महिषानंद सरदार, पूर्णानंद मारती, बलाई मंडल, धूरी मंडल, शमशाद, तालिब, अब्दुल वाहिद, योगेन्द्र यादव, कामदेव मंडल, महेन्द्र यादव, तारणी यादव, विपीन ठाकुर, सत्यनारायण यादव, बद्री साह, इस्लाम, लालू यादव, देवेन्द्र, मुमताज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी