विज्ञान दिवस प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

फारबिसगंज (अररिया) संसू: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर रविवार को स्थानीय डा. सीवी रमण एकेडमी सह शिशु शिक

By Edited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 01:13 AM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 01:13 AM (IST)
विज्ञान दिवस प्रदर्शनी में 
बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

फारबिसगंज (अररिया) संसू: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर रविवार को स्थानीय डा. सीवी रमण एकेडमी सह शिशु शिक्षा सदन स्कूल में वैज्ञानिक डा. चन्द्रेशखर वेंकट रमण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वरा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई माडल प्रस्तुत किये गए।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक लीलानंद प्रसाह, विशिष्ट अतिथि मुख्य पार्षद वीणा देवी, वार्ड पार्षद धीरज पासवान, किशोर राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर किया। विद्यालय के निदेशक सूर्यनारायण प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्त्रम में वक्ताओं ने डा. चन्द्रेशखर वेंकट रमण के जीवनी पर प्रकाश डाला। वही बच्चों की सूझ-बूझ एवं विज्ञान के प्रति उनकी रूचि की सराहना की। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चो के द्वारा जल चक्त्र, नारी शक्तिकरण, गोबर गैस संयंत्र से बिजली उत्पादन, ग्रीन हॉउस इफेक्ट, स्वच्छ सेहत का राज, जल शुद्धिकरण आदि माडल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हेमंत कुमार, शाहना राज, आदित्य कुमार, निरंजन कुमार को अतिथि के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। वही शिवानी कुमारी, साक्षी कुमारी, अर्चणा कुमारी, मधु कुमारी, विक्की कुमार, पवन कुमार, शशिभुषण कुमार, बंटी, भारत भुषण सहित अन्य छात्र छात्राओं को भी संत्वाना पुरस्कार दिया गया। मंच का संचालन महेश प्रसाद साह ने किया।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में शिक्षक सुभाष कुमार, अमृत कुमार, डिम्पल सिंह, रमाकात मित्रा, राजा सिंह, भूषण कुमार, शरत मल्लिक, एकता राय, श्यामली कुमारी, प्रितम कुमार, जगदीश यादव, शहवाज खान, विश्वनाथ गुप्ता, शम्भू साह, रजत कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी