छठ व मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक आयोजित

जोगबनी (अररिया), संसू: आस्था का महापर्व छठ और मुहर्रम को ले मंगलवार को जोगबनी थाना परिसर में शाति

By Edited By: Publish:Tue, 28 Oct 2014 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 28 Oct 2014 07:02 PM (IST)
छठ व मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक आयोजित

जोगबनी (अररिया), संसू:

आस्था का महापर्व छठ और मुहर्रम को ले मंगलवार को जोगबनी थाना परिसर में शाति समिति कि बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीओ सुभाष नारायण एवं डीएसपी अजित कुमार सिंह ने छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद कहा कि घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल के तैनाती के साथ-साथ असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी।

इससे पहले उन्होंने घाटों पर नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की जानकारी ली और पानी में ब्रेकेटिंग एवं सभी घाट पर रोशनी की व्यवस्था का दायित्व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह सीओ विष्णु देव सिंह को दिया।

उन्होंने मुहर्रम को ले ताजिया निकाले जाने वाले रास्ते का मुआयना भी किया और अस्थाई अतिक्रमण हटाने एवं गलत तत्वों को चिन्हित करने की बात कही। छठ एवं मुहर्रम के दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। बैठक में थानाध्यक्ष केशव मजुमदार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद, अध्यक्ष प्रतिनिधि अनवर राज, निमाय भौमिक, अधिवक्ता सुनील वर्मा, खुर्शिद खान, रामसेवक मिस्त्री, नरेश सिन्हा, रामउदगार यादव एवं कारी मिया सहित वार्ड पार्षद एवं समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी