सड़क हादसे में पुलिस जवान घायल

-रंगदारी मामले में व्यवसायी को दिए गए हैं दो सुरक्षा गार्ड फारबिसगंज (अररिया), संसू: फारबिसगंज के

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 08:40 PM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 08:40 PM (IST)
सड़क हादसे में पुलिस जवान घायल

-रंगदारी मामले में व्यवसायी को दिए गए हैं दो सुरक्षा गार्ड

फारबिसगंज (अररिया), संसू: फारबिसगंज के एक व्यवसायी की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस जवान रविवार की संध्या सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। व्यवसायी अरूण जायसवाल तथा पुलिस जवान कपिलेश्वर साह (45) जोगबनी से मोटरसाइकिल पर फारबिसगंज लौट रहे थे।

पुलिस जवान को बेहोशी की हालत में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, व्यवसायी को मामूली चोट आयी है। व्यवसायी श्री जायसवाल शहर के वार्ड संख्या दो निवासी हैं तथा उनसे अज्ञात लोगों ने दस लाख की रंगदारी मांगी थी। इस घटना के बाद उन्हें दो पुलिस जवानों की सुरक्षा मुहैया करवायी गयी थी। घायल जवान उनमें से एक है। घायल जवान सुपौल जिला के बरूआरी का निवासी है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हाल जाना तथा इलाज की समुचित व्यवस्था करायी। पुलिस ने बताया कि दोनो जोगबनी से लौट रहे थे और एमपीएस के पास दुर्घटना हो गयी। इसी दौरान जोगबनी की ओर जा रहे जोगबनी थानाध्यक्ष ने दोनो को सड़क किनारे गिरा हुआ देखा। जिसके बाद बेहोश पड़े जवान को थानाध्यक्ष द्वारा अस्पताल पहुंचाया जाया गया। बताया जाता है कि इस दौरान जख्मी जवान का पिस्टल भी उसके पास से गिर गया था। जिसे व्यवसायी द्वारा उठाकर थानाध्यक्ष को सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी