टाटा नेक्सन और टाटा हेक्सा तंजानिया में हुई लॉन्च, जानें क्या है कीमत

टाटा मोटर्स ने तंजानिया में टाटा हेक्सा और टाटा नेक्सन एसयूवी को लॉन्च कर दिया है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 11:45 AM (IST)
टाटा नेक्सन और टाटा हेक्सा तंजानिया में हुई लॉन्च, जानें क्या है कीमत
टाटा नेक्सन और टाटा हेक्सा तंजानिया में हुई लॉन्च, जानें क्या है कीमत

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टाटा मोटर्स ने टाटा अफ्रीका होल्डिंग्स तंजानिया लिमिटेड (TAHTL) द्वारा हेक्सा और नेक्सन को तंजानिया में लॉन्च कर दिया है। नेक्सन की कंपनी ने प्रस्ताविक कीमत TZS 45 मिलियन (करीब 14.27 लाख रुपये) रखी है। यह कीमत XMA वेरिएंट की है। वहीं, टाटा हेक्सा की प्रस्ताविक कीमत TZS 81 मिलियन (करीब 25.68 लाख रुपये) और TZS 89 मिलियन (करीब 28.22 लाख रुपये) रखी गई है। ये कीमतें XT 4x4 और XTA ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की हैं।

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के इंटरनेशनल बिजनेस हैड, सुजन रॉय ने कहा, "हम तंजानिया में हमारी काफी सराहनीय UVs लॉन्च करने की घोषणा करने के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों ही प्रोडक्ट्स पर एडवांस फीचर्स, बेस्ट-इन-क्लास टेक्नोलॉजी और कॉन्टेम्पोरेरी डिजाइन के लिए नवीनतम संचालित फोकस के साथ एक अवधारणा की गई है। हमें विश्वास है कि वाहन तत्काल हिट होंगे और स्टाइल स्टेटमेंट बनाने वाले ग्राहकों के लिए एक समृद्ध और गतिशील अनुभव प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, इन उत्पादों के लॉन्च के साथ हम न केवल UV सेगमेंट में बल्कि देश के कुल यात्री वाहन खंड में भी अपने बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।"

 

दोनों एसयूवी को लॉन्च करने के दौरान टाटा अफ्रीका होल्डिंग्स तंजानिया लिमिटेड (TAHTL) के क्षेत्रीय प्रमुख - पूर्वी अफ्रीका, नरेश लीखा ने कहा, "टाटा मोटर्स के साथ UV सेगमेंट में यह हमारा पहला बड़ा कदम है। कंपनी के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंधों को जारी रखते हुए हम अपने उत्पादों को लॉन्च करने के लिए गर्व और आत्मविश्वास रखते हैं और आगे के समय में ऐसे कई शानदार उत्पादों को पेश करने की आशा करते हैं।"

टाटा नेक्सन तंजानिया में 6 वेरिएंट्स - XE, XM, XMA, XT, XZ, XZ+ और XZA+ और 6 कलर विकल्प - एटना ऑरेंज, वर्मोट रेड, मोरोक्कन ब्लू, सीटेल सिल्वर, ग्लासगो ग्रे और कैल्गैरी व्हाइट में उतारा है। वहीं, टाटा हेक्सा को कंपनी ने 6 वेरिएंट्स - XE, XM, XT, XMA, XTA और XT 4×4 के साथ 5 कलर विकल्प - पर्ल व्हाइट (PW), एरिजोना ब्लू (ARB), टंगस्टन सिल्वर (TNS), स्काई ग्रे (SKG) और प्लेटिनम सिल्वर (PTS) में उतारा है।

chat bot
आपका साथी