MT सीरीज की मौजूद भारत में ये हैं Yamaha की 2 सबसे लेटेस्ट बाइक्स
Yamaha की 2019 MT-09 और MT-15 भारतीय बाजार में इस साल लॉन्च हुई कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक्स हैं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Yamaha MT-15 भारत में लॉन्च हो गई है। Yamaha MT-15 एक तरह से YZF-R15 V3.0 का नेकेड वर्जन है। जापान की दिग्गज बाइक निर्माता ने इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया है। आज हम आपको इस साल Yamaha की दो सबसे लेटेस्ट और पावरफुल बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो MT सीरीज में आ गई हैं। तो जानते हैं इन बाइक्स के फीचर्स और कीमत के बारे में।
Yamaha MT-15
परफॉर्मेंस- नई Yamaha MT-15 में 155सीसी, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 19.1bhp की मैक्सिमम पावर और 14.7Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया गया है। इसमें Variable Valve Actuation (VVA) सिस्टम दिया गया है। ब्रैकिंग- इसके फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का ब्रेक दिया गया है। यह बाइक में सिंगल-ABS फीचर से लैस है। सस्पेंशन- ग्लोबल स्पेसिफिकेशन वाले MT15 में USD फॉर्क फ्रंट सस्पेंशन दिया है। जबकि, भारतीय स्पेसिफिकेशन वाली नई MT15 केवल रेगुलर टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
2019 Yamaha MT-09 परफॉर्मेंस- 2019 Yamaha MT-09 अब 847cc इन-लाइन थ्री-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है। इसका इंजन 10,000 आरपीएम पर 113bhp की पावर और 8500 आरपीएम पर 87.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और फास्टर अप शिफ्ट्स के लिए क्विक शिफ्ट सिस्टम (QSS) से लैस है। सस्पेंशन- बाइक में ABS के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है। MT-09 में 41 मिलीमीटर USD फॉर्क्स अप और पीछे एक मोनोशॉक यूनिट दी गई है। ब्रैकिंग- ब्रेकिंग के तौर पर बाइक में 298 मिलीमीटर डुअल डिस्क अप फ्रंट और रियर में एक 245 मिलीमीटर सिंगल डिस्क दी गई है।
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम