Toyota Ertiga होगी प्रीमियम MPV, Innova Crysta के नीचे होगी पॉजिशन

Maruti की सभी चार कारें जो Toyota अपने प्लांट में बनाएगी उन्हें न केवल भारत में बेचेगी बल्कि अफ्रीका जैसे देशों में भी निर्यात करेगी

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 12:19 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 08:29 AM (IST)
Toyota Ertiga होगी प्रीमियम MPV, Innova Crysta के नीचे होगी पॉजिशन
Toyota Ertiga होगी प्रीमियम MPV, Innova Crysta के नीचे होगी पॉजिशन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Suzuki Motor Corporation और Toyota Motors के बीच हुए समझौते के चलते दोनों जापानी कंपनियां भारतीय बाजार के लिए नई कारें डेवेलप करेंगी। दोनों कंपनियां एक दूसरे की कारें भी साझा करेंगी। जैसा कि बता दें, मारुति नेक्सा के जरिए Corolla की बिक्री करेगी। वहीं, टोयोटा अपने डीलरशिप्स के जरिए Brezza, Baleno, Ertiga और Ciaz की बिक्री करेगी। यह साझेदारी Toyota को अपनी बिक्री बढ़ाने और भारत में पहुंचने की अनुमति देगी।

Maruti की सभी चार कारें, जो टोयोटा अपने प्लांट में बनाएगी उन्हें न केवल भारत में बेचेगी बल्कि अफ्रीका जैसे देशों में भी निर्यात करेगी। सुजुकी की विशेषज्ञता के साथ भारत में टोयोटा को सी-सेगमेंट MPV विकसित करना है और सुजुकी को टोयोटा कोरोला की आपूर्ति करना है। इसके अलावा 2022 से कर्नाटक में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के प्लांट में टोयोटा बैज वाली विटारा ब्रेजा की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी।

अब बात करते हैं Toyota Ertiga की जिसे कंपनी अपने कर्नाटक प्लांट में बनाएगी। माना जा रहा है टोयोटा अर्टिगा मौजूदा मारुति अर्टिगा से ज्यादा प्रीमियम होगी। यानी मारुति अर्टिगा में फिलहाल जो फीचर्स दिए जा रहे हैं, टोयोटा अपनी अर्टिगा में उन फीचर्स के अलावा कई फीचर्स और शामिल करेगी। टोयोटा अर्टिगा लॉन्च होने के बाद भारत में इसे Toyota Innova Crysta MPV के नीचे पॉजिशन किया जाएगा। भारतीय बाजार में इस वक्त सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति अर्टिगा और टोयोटा विटारा ही दो MPV हैं। लेकिन माना जा रहा है भविष्य में टोयोटा अर्टिगा के आते ही टोयोटा इनोवा की बिक्री पर फर्क पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

भारत में 2 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 धमाकेदार बाइक्स

नई Yamaha MT-15 में क्या कुछ है खास, जानें 5 बड़ी बातें

chat bot
आपका साथी