पिछले महीने धुंआधार बिकीं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें किसको सबसे ज्यादा मिला प्यार

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन बढ़ता जा रहा है इसका ताजा उदाहरण पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट है। जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा हीरो की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री हुई है। दूसरे नंबर पर ओकिनावा की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर है

By Atul YadavEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 06:29 PM (IST)
पिछले महीने धुंआधार बिकीं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें किसको सबसे ज्यादा मिला प्यार
जुलाई 2022 में सबसे अधिक बिकी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हीरो इलेक्ट्रिक को पिछले महीने सबसे अधिक प्यार मिला है, यही वजह है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने सबसे अधिक बिक्री की। वहीं इसके बाद ओकिनावा ने भी अपने बिक्री रिपोर्ट्स में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। यहां आपको जुलाई में सबसे अधिक बिकने वाली स्कूटरों की लिस्ट शेयर करने वाले हैं।

हीरो इलेक्ट्रिक

हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री जुलाई 2022 में 8,953 यूनिट्स रही, जो जुलाई 2021 में बेची गई 4,223 इकाइयों से 108.05 प्रतिशत की सालाना वृद्धि है।

ओकिनावा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर

दूसरे नंबर पर ओकिनावा की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर है, जिसकी बिक्री जुलाई 2022 में 8,093 यूनिट दर्ज की गई है, जो जुलाई 2021 में बेची गई 2,580 यूनिट्स से 213 फीसदी ज्यादा है।

एम्पीयर इलेक्ट्रिक

नंबर 3 पर एम्पीयर ने जुलाई 2022 में 6,313 यूनिट्स स्कूटरों की बिक्री की है, जो जुलाई 2021 में बेची गई 657 इकाइयों से 860 प्रतिशत अधिक है। एच1 2022 में इसकी खुदरा बिक्री 33,785 इकाइयों की रही।

टीवीएस मोटर

टीवीएस मोटर जुलाई 2022 में 4,258 इकाइयों की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बिक्री के साथ, जुलाई 2021 में बेची गई 648 इकाइयों से 557 प्रतिशत अधिक है। जून 2022 में टीवीएस मोटर ने 119 प्रतिशत MoM वृद्धि के साथ 1,946 इकाइयों की बिक्री की थी।

FAME 2 स्कीम को दो सालों के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें, यह योजना शुरुआत में 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दिया गया है। जिसका सीधा असर विशेष रूप से दोपहिया और तिपहिया सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी