इस वजह से मारूति सुजुकी की कारों का बढ़ सकता है वेटिंग पीरियड

मारुति सुजुकी इंडिया के तीनों प्लांट रुटीन मेंटेनेंस के लिए एक हफ्ते तक बंद कर दिये गए हैं। इनमें से दो प्लांट हरियाणा और एक प्लांट गुजरात में है। तीनों प्लांट मिलकर साल में 17.5 लाख कारें बनाते हैं। यानी इनमें रोजाना 4,795 कारें बनाई जाती हैं।

By Bani KalraEdited By: Publish:Tue, 26 Jun 2018 04:45 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jun 2018 09:15 AM (IST)
इस वजह से मारूति सुजुकी की कारों का बढ़ सकता है वेटिंग पीरियड
इस वजह से मारूति सुजुकी की कारों का बढ़ सकता है वेटिंग पीरियड

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क) मारुति सुजुकी के तीनों प्लांट रुटीन मेंटेनेंस के लिए एक हफ्ते तक बंद कर दिये गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से दो प्लांट हरियाणा और एक प्लांट गुजरात में है। तीनों प्लांट मिलकर साल में 17.5 लाख कारें बनाते हैं। यानी इनमें रोजाना 4,795 कारें बनाई जाती हैं।

एक हफ्ते तक प्लांट बंद रहने की वजह से कंपनी की 33,500 कारों के निर्माण पर असर पड़ेगा। इससे कारों की डिलीवरी भी प्रभावित होगी। अगर आप अपनी मारुति कार की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार एक हफ्ते और बढ़ सकता है।

अभी कंपनी की एसयूवी ब्रेजा का सबसे लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। यह अलग-अलग शहरों और अलग-अलग कलर के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकता है। अभी इस गाड़ी पर 14 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके बाद स्विफ्ट का नंबर है। कंपनी हर महीने 20 हजार स्विफ्ट बेच रही है, लेकिन फिर भी इसका वेटिंग पीरियड कम नहीं हो रहा है। अभी इस कार पर 8 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

कंपनी की सेडान मारुति डिजायर के लिए भी ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्विफ्ट की तरह कंपनी इसकी भी हर महीने 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेच रही है लेकिन इस पर 6 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके अलावा कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बेलेनो पर 4 हफ्तों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी हर महीने बेलेनो की 15 हजार यूनिट्स बेच रही है। आपको बता दें कि कंपनी 2020 तक हर साल 20 लाख कारें बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अभी कंपनी हर साल 17.5 लाख कारें बना रही हैं।

chat bot
आपका साथी