July 2022 में बाजी मारने वाली कंपनियों की लिस्ट, यहा देखें कितने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी

पिछले साल जुलाई 2021 के मुकाबले जुलाई 2022 में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जुलाई 2022 में Mahindra ने 27862 यूनिट की सेल की है जबकि पिछले साल जुलाई 2021 में 20797 यूनिट की बिक्री हुई थी कंपनी ने कुल 34 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 12:04 PM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2022 12:04 PM (IST)
July 2022 में बाजी मारने वाली कंपनियों की लिस्ट, यहा देखें कितने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी
July 2022 में बाजी मारने वाली कंपनियों की लिस्ट, यहा देखें कितने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जुलाई के महीने ने सभी वाहन निर्माता कंपनियों की चांदी रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई कार निर्माता कंपनियों ने ग्रोथ की है। वहीं जुलाई 2022 से काफी बढ़ोतरी देखने को मिली भी है। आने वाले दिनों में कई गाड़िया भी लॉन्च होने वाली है। कोविड के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। लेकिन अब धीरे- धीरे सब पटरी पर वापस लौट रहा है। आज हम आपको बताएंगे कौन सी कंपनियों ने कितनी गाड़ियों की सेल पिछले साल जुलाई 2021 के मुकाबले, जुलाई 2022 में की है। 2021 में 2,94,290 यूनिट की बिक्री की तुलना में जुलाई 2022 में 3,41,112 यूनिट की बिक्री के साथ कार की बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Maruti suzuki

जुलाई 2022 में मारुति सुजुकी ने 1,42,850 यूनिट की बिक्री की है इसकी तुलना पिछले साल 2021 जुलाई से करें तो 1,33,732 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिससे 6.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

Hyundai

जुलाई 2021 में 48,042 यूनिट की सेल की थी। वहीं जुलाई 2022 में 50,500 यूनिट की सेल हुई है। जिसमे कुल 5.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Tata motors

टाटा मोटर्स ने जुलाई 2022 में 47,506 यूनिट की बिक्री दर्ज की,जबकि पिछले साल 30,184 यूनिट की बिक्री की थी।इसमें कुल 57.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

Mahindra

जुलाई 2022 में 27,862 यूनिट की सेल की है,जबकि पिछले साल जुलाई 2021 में 20,797 यूनिट की बिक्री हुई थी, कंपनी ने कुल 34 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

Kia

कंपनी ने जुलाई 2021 में 15,016 यूनिट्स की सेल की थी। वहीं जुलाई 2022 में कुल 22,022 यूनिट्स की सेल की है। इसमें कुल बढ़ोतरी 46.7 की दर्ज की गई है।

Toyota

जुलाई 2021 में कंपनी ने कुल 13,103 यूनिट्स की सेल की थी। जुलाई 2022 में 19,693 यूनिट्स की सेल की है। इसमें कुल वृद्धि 50.3 प्रतिशत की हुई है।

Renault

रेनॉल्ट ने जुलाई 2022 में 7,128 यूनिट्स की सेल की है। इसकी तुलना पिछले साल जुलाई 2021 से करें तो 9,787 यूनिट्स की सेल की थी। इस कंपनी में कुल 27.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

chat bot
आपका साथी