KTM Duke 250, जाने क्यों है इतनी ख़ास यह ओरेंज मशीन

बजाज ने अपनी नई KTM सीरीज में तीन बाइक्स को अपग्रेड किया है। जिसमें ड्यूक 250 की नई एंट्री है। स्पोर्ट्स बाइक की चाहत रखने वालों के लिए

By Bani KalraEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 11:59 AM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 12:19 PM (IST)
KTM Duke 250, जाने क्यों है इतनी ख़ास यह ओरेंज मशीन
KTM Duke 250, जाने क्यों है इतनी ख़ास यह ओरेंज मशीन

नई दिल्ली: बजाज ने अपनी नई KTM सीरीज में तीन बाइक्स को अपग्रेड किया है। जिसमें ड्यूक 250 की नई एंट्री है। स्पोर्ट्स बाइक की चाहत रखने वालों के लिए KTM की बाइक्स अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। लॉन्चिंग से पहले ही KTM की इन बाइक्स की डिमांड भी काफी हो रही है।
इस रिपोर्ट में आप ड्यूक 250 के बारे में जानेंगे।

कीमत:
KTM ड्यूक 250 की कीमत की बात करें तो दिल्ली में बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये है।



लुक्स-डिज़ाइन:
ड्यूक 250 का लुक्स बेहद स्पोर्टी है। इसकी अपील हटकर है। बाइक में अपसाइड डाउन फोर्क अपफ्रंट, WP रियर मोनोशॉक, स्लिपर क्लच, अग्रेसिव फ्यूल टैंक, शार्प टैंक पैनल, जैसे अच्छे फीचर्स हैं। ऑरेंज कलर में यह बाइक बेहद दिलकश नज़र आती है। और यूथ को काफी आकर्षित भी करती है। बाइक की लंबाई 2,002mm ,चौड़ाई 873mm जबकि ऊंचाई 1,274mm है। वही इसका व्हीलबेस 1,357mm है। इसके अलावा इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है। इतना ही नहीं इसमें 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है।

इंजन डिटेल्स:
KTM ड्यूक 250 में सिंगल सिलिंडर, 4 स्ट्रोक इंजन लगा है। जोकि 29bhp की पॉवर और 24Nm का का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स लगे हैं। बाइक पॉवरफुल होने के साथ-साथ माइलेज के लिहाज से भी बढ़िया साबित होगी।

बुकिंग हुई शुरू:
KTM ड्यूक 250 की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। और जल्द ही बाइक KTM के शो-रूम में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

chat bot
आपका साथी