2021 Kawasaki Ninja ZX-25R इंडोनेशिया में हुई लॉन्च

2021 Kawasaki Ninja ZX-25R को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है यहां इसके स्पेशिफिकेशन के बारे में जानिए। (फोटो साभार Kawasaki)

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:04 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:04 PM (IST)
2021 Kawasaki Ninja ZX-25R इंडोनेशिया में हुई लॉन्च
2021 Kawasaki Ninja ZX-25R इंडोनेशिया में हुई लॉन्च

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Kawasaki ने 2021 Kawasaki Ninja ZX-25R को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की बुकिंग इंडोनेशियन मार्केट में चालू हो गई है। ग्राहक इस बाइक को महज IDR 5,000,000 भारत के हिसाब से 26,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि 2021 Kawasaki Ninja ZX-25R में क्या कुछ खास है और इसके फीचर्स कैसे हैं।

2021 Kawasaki Ninja ZX-25R मोटरसाइकिल दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और स्पेशल एडिशन में उपलब्ध होगी। कीमत की बात की जाए तो Kawasaki Ninja ZX-25R स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत IDR 96,000,000 जो कि भारत के हिसाब से 5 लाख रुपये है। वहीं इसके स्पेशल एडिशन की कीमत IDR 112,900,000 जो कि भारत के हिसाब से 5.88 लाख रुपये है।

लुक और डिजाइन: लुक और डिजाइन की बात की जाए तो नई Ninja ZX-25R का स्टैंडर्ड वेरिएंट सिंगल पेंट स्कीम-मैटेलिक स्पार्क ब्लैक में उपलब्ध होगी। वहीं इसका स्पेशल एडिशन लाइम ग्रीन/इबोनी, मैटेलिक स्पार्क ब्लैक/पर्ल फ्लैक स्टारडस्ट व्हाइट और कैंडी प्लाजमा ब्लू/मैटेलिक स्पार्क ब्लू जैसे तीन ड्यूल टोन कलर स्कीम में उपलब्ध होगी।

पावर और स्पेशिफिकेशन: पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो नई Ninja ZX-25R मोटरसाइकिल में 249cc का इन लाइन 4 सिलेंडर वाला, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 15,500 Rpm पर 49.3 Hp की पावर और 14,500 Rpm पर 22.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं गियरबॉक्स की बात की जाए तो इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में बाई-डायरेक्शनल कावासाकी क्विक शिफ्टर स्पेशल एडिशन में दिया गया है।

सस्पेंशन की बात की जाए तो Ninja ZX-25R के फ्रंट में SFF बिग पिस्टन यूएसडी एडजेस्टेबल फॉर्क्स और रियर में हॉरिजॉन्टल बैकलिंक एडजेस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो Ninja ZX-25R के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। नई Kawasaki ZX-25R पिछले महीने न्यूजीलैंड में ऑफिशियली लॉन्च की गई थी। यह बाइक जल्द ही जापान की मार्केट में भी पेश की जाएगी। फिलहाल इसके भारत आने की कोई भी जानकारी नहीं है। 

chat bot
आपका साथी