बिक्री के मामले में सियाज और सिटी से आगे निकली यह कार, जानिये

भारत में मिड-साइज सेडान कार सेगमेंट में अब कई कारें आ चुकी हैं जिसकी वजह से मुकाबला काफी जबरदस्त हो रहा है, इस सेगमेंट में मारुति सियाज, हुंडई वरना, और होंडा सिटी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारे हैं और इन तीनों कारों में ही जबरदस्त मुकाबला चल रहा है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Wed, 23 May 2018 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 23 May 2018 09:51 PM (IST)
बिक्री के मामले में सियाज और सिटी से आगे निकली यह कार, जानिये

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारत में मिड-साइज सेडान कार सेगमेंट में अब कई कारें आ चुकी हैं जिसकी वजह से मुकाबला काफी जबरदस्त हो रहा है, इस सेगमेंट में मारुति सियाज, हुंडई वरना, और होंडा सिटी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारे हैं और इन तीनों कारों में ही जबरदस्त मुकाबला चल रहा है।

अप्रैल 2018 में हुंडई वरना की 4,077 यूनिट्स बिकीं जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा सिर्फ 682 यूनिट्स का ही रहा था। ऐसे में आप साफ़ देखा जा सकता है की इस कार की बिक्री कितनी तेजी से बढ़ी है।

जबकि मारुति की सियाज की बिक्री में 27.16 फीसद की गिरावट देखने को मिली। अप्रैल में सियाज की 5,116 यूनिट्स बिकीं जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 7,024 यूनिट्स का रहा था। वही

होंडा की सिटी की भी सेल में गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल कंपनी ने सिटी की 5,948 यूनिट्स बेचीं तो वही इस बार यह आंकड़ा घटकर 3,366 यूनिट्स का रह गया। इस तरह कार की सेल में 43.4 फीसद की गिरावट दर्ज हुई।

इस बार हुंडई की नई वरना को मार्किट में काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। वित्त वर्ष 2018 में कंपनी ने इसकी 36,082 यूनिट्स बेचीं जबकि जबकि 2017 में यह 14,924 यूनिट्स का था। वही मारुति ने सियाज की 58,913 यूनिट्स बेचीं जबकि साल 2017 में यह आंकड़ा 64,448 यूनिट्स का रहा था। इसके अलावा होंडा ने सिटी की 2018 में 56,162 यूनिट्स बिकीं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 57,982 यूनिट्स का रहा था।

chat bot
आपका साथी