Honda ने अब तक बेचे 3 लाख BS6 इंजन वाले टू व्हीलर

Honda 2Wheelers ने भारतीय बाजार में अब तक BS6 इंजन वाले 3 लाख टू व्हीलर बेच दिए गए हैं। (फोटो साभार Honda 2Wheelers)

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 05:52 PM (IST)
Honda ने अब तक बेचे 3 लाख BS6 इंजन वाले टू व्हीलर
Honda ने अब तक बेचे 3 लाख BS6 इंजन वाले टू व्हीलर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda Motorcycle और Scooter India ने इस समय भारत में BS6 इंजन के 3 लाख से अधिक टू व्हीलर बेच दिए हैं। भारतीय बाजार में होंडा टू-व्हीलर इस समय BS रिवोल्यूशन में अग्रणी हैं। होंडा के BS6 मॉडल लाइन-अप में अब तक 5 मॉडल Activa 125 BS6, SP 125, Activa 6G, Dio BS-VI और Shine BS6 शामिल हैं। होंडा की चारों फैक्ट्रियां तेजी से 100 फीसद BS6 प्रोडक्शन कर रही हैं, जबकि BS6 की आखिरी तारीख आने में अभी करीब 1 महीना बाकि है।

भारत में Honda की BS6 रेंज को पसंद करने के लिए धन्यवाद देते हुए, Honda Motorcycle & Scooter India Pvt Ltd के सेल्स और मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "भारत में Honda समय सीमा से करीब 6 माह पहले BS6 ट्रांजिशन में लीड करने वाली पहली टू-व्हीलर कंपनी रही। अब तक 3 लाख से ज्यादा ग्राहक #AQuietRevolution के तहत पेश की जाने वाली होंडा की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी जैसे ESP और कई सेगमेंट में पहली बार मिलने वाली टेक्नोलॉजी फीचर्स जैसे ACG स्टार्टर मोटर और माइलेज-अप से जुड़े हैं।इसी के साथ ग्राहकों को अधिक फायदा देते हुए Honda का 6 साल का वारंटी पैकेज भी शामिल है, जो कि टू-व्हीलर मार्केट में पहली बार है (3 साल स्टैंडर्ड + 3 साल ऑप्शनल एक्सटेंड वारंटी) और साथ में 10,000 रुपये तक के अन्य बेनिफिट्स भी दिे जा रहे हैं। आने वाले समय में Honda की BS6 रेंज नए सेगमेंट के साथ और अधिक बढ़ोतरी होगी।"

भारतीय बाजार में होंडा के बीएस6 टू-व्हीलर रेंज में नया होंडा एक्टिवा शामिल है, नई होंडा एसपी 125 बीएस6 शामिल है, नया होंडा एक्टिवा 6जी शामिल है, नई होंडा डियो बीएस6 शामिल है और नई होंडा शाईन बीएस6 शामिल है। 

chat bot
आपका साथी