Hero, Yamaha और Honda की इन 3 बाइक्स की मार्च में होगी एंट्री, ये होगी कीमत

XPulse 200T Honda CBR 650R और Yamaha MT-15 जैसी बाइक्स मार्च में हो सकती हैं लॉन्च

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 08:47 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 09:33 AM (IST)
Hero, Yamaha और Honda की इन 3 बाइक्स की मार्च में होगी एंट्री, ये होगी कीमत
Hero, Yamaha और Honda की इन 3 बाइक्स की मार्च में होगी एंट्री, ये होगी कीमत

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Hero, Honda और Yamaha जैसी कंपनियां अपनी नई बाइक्स को भारत में लॉन्च के लिए तैयार हैं। इस बाइक्स के फीचर्स और कीमत को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। हम आपको इन बाइक्स के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो जानते हैं इन बाइक्स के नाम जो बन सकती हैं आपकी पहली पसंद।

Hero XPulse 200T

लॉन्च- Hero MotoCorp अपनी XPulse की स्ट्रीट ओरिएंटेड 'touring' वर्जन XPulse 200T को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। Hero XPulse 200T को इस नवंबर EICMA 2018 में पेश किया गया था। परफॉर्मेंस- पावर के लिए इसमें 198सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 2-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 18.1bhp की मैक्सिमम पावर और 17.1Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। कीमत- उम्मीद की जा रही है कि इसकी एक्स शो-रूम कीमत 1.05 लाख के आस-पास होगी।

Honda CBR 650R Honda (होंडा) ने अपनी 2019 Honda CBR 650R को EICMA 2018 के दौरान पेश किया था। कंपनी ने 'R' सफिक्स के साथ स्पोर्टियर अपील देने के लिए इसे अपडेट किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाइक मार्च में लॉन्च होगी। परफॉर्मेंस- इसमें 649सीसी, इन-लाइन, 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो नए इनटेक और एग्जॉस्ट डिजाइन के साथ आता है। इसका इंजन 93 bhp की मैक्सिमम पावर और 64 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। CBR650R में स्टैंडर्ड ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसे होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) सिस्टम नाम से जाना जाता है। कीमत- इस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत करीब 8 लाख रुपये के आसपास होगी।

Yamaha MT-15

लॉन्च- Yamaha Motor India अपनी MT-15 को भारतीय बाजार में 15 मार्च को लॉन्च कर सकती है। परफॉर्मेंस- Yamaha MT-15 में 155सीसी सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। कंपनी इसमें R15 वाला वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन भी दे सकती है। इसका इंजन 19bhp की पावर और 15Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड ड्यूल-चैनल ABS फीचर भी दिया जाएगा। कीमत- Yamaha MT-15 की कीमत 1.20 लाख रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल    

chat bot
आपका साथी