BMW ग्रुप की वैश्विक बिक्री में आई 23 फीसद की गिरावट

BMW ने वैश्विक स्तर पर साल 2020 की पहली छमाही में कुल 962575 BMW MINI और Rolls-Royce वाहनों की बिक्री की है।

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:13 PM (IST)
BMW ग्रुप की वैश्विक बिक्री में आई 23 फीसद की गिरावट
BMW ग्रुप की वैश्विक बिक्री में आई 23 फीसद की गिरावट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW ग्रुप ने वैश्विक स्तर पर घोषणा की है कि उसने साल 2020 की पहली छमाही में कुल 962,575 BMW, MINI और Rolls-Royce वाहनों की बिक्री की है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले कंपनी ने इस साल 23 फीसद की गिरावट दर्ज की है।

पहले 6 महीनों जनवरी से जून 2020 तक 842,153 BMW वाहनों की डिलीवरी हुई है, जो कि बीते वर्ष की तुलना में 21.7 फीसद कम है। वहीं, MINI ब्रांड की 31.1 फीसद की गिरावट के साथ साल 2020 की पहली छमाही में 118,862 यूनिट्स बिकी हैं। Rolls-Royce मोटर कार्स की बिक्री की बात करें तो पहले छह महीनों में कंपनी ने 37.6 फीसद की गिरावट के साथ 1,560 वाहनों की बिक्री की है। BMW Motorrad की बिक्री के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं, जिसमें कंपनी ने जनवरी से जून 2020 के दौरान 17.7 फीसद की गिरावट के साथ 76,707 मोटरसाइकिल की बिक्री की है।

हालांकि, एक सेगमेंट ऐसा है जो कि BMW ग्रुप को खुश करता है और वह है इलेक्ट्रिक कारें। ग्रुप ने इस वर्ष की पहली तिमाही में कुल 61,652 इलेक्ट्रिक BMW कारें और MINI वाहनों की बिक्री की है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 3.4 फीसद ज्यादा है।

BMW ग्रुप पहले ही दुनियाभर में प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल्स की बिक्री कर रही है और अगले कुछ दिनों में कंपनी iX3 का प्रोडक्शन वर्जन भी पेश करने जा रही है। अगले साल हम फुली-इलेक्ट्रिक BMW i4 और BMW iNEXT भी देख सकते हैं। BMW ग्रुप का दावा है कि वह साल 2023 तक 25 इलेक्ट्रिफाइड मॉडल्स को उतारेगी जिसमें आधे से ज्यादा फुली इलेक्ट्रिक कारें हैं। 

chat bot
आपका साथी