Bajaj Auto की घरेलू बिक्री में आई 14 फीसद की गिरावट, जानें नवंबर महीने में कितने बेचे वाहन

Bajaj Auto की घरेलू बिक्री में करीब 14 फीसद की गिरावट देखी गई है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 01:14 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 01:14 PM (IST)
Bajaj Auto की घरेलू बिक्री में आई 14 फीसद की गिरावट, जानें नवंबर महीने में कितने बेचे वाहन
Bajaj Auto की घरेलू बिक्री में आई 14 फीसद की गिरावट, जानें नवंबर महीने में कितने बेचे वाहन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Bajaj Auto की घरेलू बिक्री में करीब 14 फीसद की गिरावट देखी गई है। नवंबर 2019 में बजाज ऑटो ने 1,76,337 मोटरसाइकिल्स बेची हैं, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 2,05,259 मोटरसाइकिल्स का रहा था। हालांकि, बजाज के निर्यात में 18 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी ने 1,67,109 मोटरसाइकिल्स का निर्यात किया है, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 1,41,285 यूनिट्स का था। अगर घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों की बात करें तो बजाज की बिक्री सपाट देखी गई है।

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो नवंबर 2019 में कंपनी ने 6 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 31,438 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 29,559 यूनिट्स की बिक्री की थी। बजाज ऑटो के निर्यात की बात करें तो कमर्शियल व्हीकल की बिक्री नवंबर 2019 में 8 फीसद नीचे गिरकर 30,827 यूनिट्स की रही है, जबकि इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 28,339 यूनिट्स का रहा था। कुल मोटरसाइकिल और कमर्शियल व्हीकल्स के निर्यात की बात करें तो बजाज ऑटो ने 1,95,448 यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 1,72,112 यूनिट्स का रहा था।

कुल मिलाकर नवंबर महीने में मोटरसाइकिल्स और कमर्शियल व्हीकल्स की घरेलू बाजार में बिक्री 12 फीसद की गिरावट के साथ 2,07,775 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि नवंबर 2019 में यह आंकड़ा 2,34,818 यूनिट्स का रहा था। कुल मिलाकर मोटरसाइकिल हो या कमर्शयिल व्हीकल्स दोनों में ही कंपनी की बिक्री सपात देखी गई है।

ये भी पढ़ें:

Volkswagen की बिक्री में आई 17 फीसद की बढ़त, जानें नवंबर में कितने बेचे वाहन

ये हैं देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारें, 5 लाख से भी कम है कीमत

chat bot
आपका साथी