2023 BMW S1000RR से उठा पर्दा, जानें पहले के मुकाबले इसमें क्या कुछ खास

2023 BMW S1000RR BMW कंपनी ने अपनी सुपरबाइक से पर्दा उठा दिया है। इसके आलावा इसे लंबी फ्रंट स्क्रीन री-स्टाइल वाले रियर एंड के इस्तेमाल के बाद काफी बदल दिया गया है।साइड पैनल पर पिछली पीढ़ी के मॉडल से लिया गया शार्क गिल देखने को मिलता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Publish:Fri, 30 Sep 2022 12:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2022 12:13 PM (IST)
2023 BMW S1000RR से उठा पर्दा, जानें पहले के मुकाबले इसमें क्या कुछ खास
2023 BMW S1000RR से उठा पर्दा, जानें क्या कुछ इसमें खास

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2023 BMW S1000RR: भारतीय बाजार में आखिरकार BMW कंपनी ने अपनी सुपरबाइक से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे पहले से सेफ और तेज बनाने के लिए इसमें फीचर्स की नई लिस्ट बढ़ाई है। उसे पूराने मॉडल के तुलना में काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है जो इसे काफी अलग बनाती है। इसके आलावा इसे लंबी फ्रंट स्क्रीन री-स्टाइल वाले रियर एंड के इस्तेमाल के बाद इसे काफी बदल दिया गया है।

2023 BMW S1000RR इंजन

2023 BMW S1000RR बाइक के पावरट्रेन को पहले से 2.7bhp अधिक पावर (13,750rpm पर 206.5bhp)दी गई है। BMW की shiftcam तकनीक के साथ 999cc का इनलाइन मोटर मिलती है। पहले ये 204.7bhp की पावर जनरेट करती थी मगर अब 206.5bhp की पावर जनरेट करता है। इसमें काफी मामूली बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें- 

2024 तक Tata लेकर आने वाली है तीन धांसू इलेक्ट्रिक कारें, जानें कंपनी का प्लान

Night Driving: रात के अंधेरे में दुर्घटना से बचें! जानें ड्राइव करते समय किन बातों का रखना है ख्याल

2023 BMW S1000RR फीचर्स

फीचर्स के तौर पर इस बाइक में क-फोकस्ड बिल्ड, स्प्लिट एलईडी हैडलाइट्स, कॉम्पैक्ट और एयरोडायनामिक बॉडी वर्क के अलावा, साइड पैनल पर पिछली पीढ़ी के मॉडल से लिया गया शार्क गिल देखने को मिलता है। सिल्हूट के किनारों पर विंगलेट भी दिखाई देते हैं, जबकि बीएमडब्ल्यू इसे M1000RR स्पोर्ट्स के विंगलेट्स से लैस है। 2023 BMW S1000RR वेरिएंट में राइडिंग मोड, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, एक प्लान लिमिटर और 6.5 इंच रंग का टीएफटी मिलता है।

2023 BMW S1000RR कीमत

2023 BMW S1000RR बाइक तीन ट्रिम्स , स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, और M में उपलब्ध होगी। आपको बता दें भारतीय बाजार में इसकी कीमत जल्द ही आएगी। रिपोर्ट के अनुसार इस बाइक की डिलीवरी अगले साल के शुरुआत में शुरू होगी। 

chat bot
आपका साथी