EICMA 2018: अपडेटेड BMW S 1000 RR ब्रेक कवर हुई पेश, जानें क्या है इसमें खास

2019 BMW S 1000 RR में 6-एक्सिस IMU दिए गए हैं जो कि फीचर्स के तौर पर कॉर्नरिंग ABS और ABS प्रो और डायमनामिक ट्रेक्शन कंट्रोल को कंट्रोल कर सकता है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 02:45 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 08:09 AM (IST)
EICMA 2018: अपडेटेड BMW S 1000 RR ब्रेक कवर हुई पेश, जानें क्या है इसमें खास
EICMA 2018: अपडेटेड BMW S 1000 RR ब्रेक कवर हुई पेश, जानें क्या है इसमें खास

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। नई BMW S 1000 RR को 2018 EICMA शो के दौरान पेश किया गया। BMW मोटोर्राड ने BMW S1000RR में ज्यादा पावर के लिए नया इंजन दिया है। इसमें सबसे खास बात यह कि सुपरबाइक अंक में BMW मोटोर्राड ने वर्ल्ड सुपर बाइक चेम्पियनशिप (WSBK) में टॉम साइक्स और शॉन मुइर रेसिंट टीम के साथ वापसी की है।

BMW S 1000 RR में कई बदलाव किए गए हैं। बाइक में नया 998 cc इन-लाइन फोर इंजन दिया गया है जो कि 204 bhp की पावर और 83 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मौजूदा मॉडल से 8bhp ज्यादा पावर देता है। नए इंजन में नया शिफ्टकैम वाल्व ट्रेक दिया गया है जो कि इस साल EICMA में BMW R 1250 GS में दिया गया है।

पावर बढ़ाने के साथ ही नई S 1000 RR का वजन पुराने मॉडल से करीब 10.6 kg हल्का किया गया है, जिसके चलते अब यह एक लीटर कम ईंधन लेगी। पुराने इन-लाइन फोर के मुकाबले नया इंजन भी करीब 3 kg हल्का है। कुल मिलाकर बाइक का वजन 197 kg है।

2019 BMW S 1000 RR में 6-एक्सिस IMU दिए गए हैं जो कि फीचर्स के तौर पर कॉर्नरिंग ABS और ABS प्रो और डायमनामिक ट्रेक्शन कंट्रोल को कंट्रोल कर सकता है। इसके साथ ही यह बाइक DTC व्हीली कंट्रोल, चार राइडिंग मोड्स - रेन, रोड, डायनामिक और रेस के साथ आती है। वहीं, ऑप्शनल फीचर के तौर पर बाइक में तीन नए रेस प्रो मोड्स दिए गए हैं जो कि व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेकिंग को बेहतर ट्यूनिंग देते हैं। इसके अलावा बाइक में इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए 6.5 इंच TFT स्क्रीन दी गई है। वहीं, अप/डाउन क्विकशिफ्टर और क्रूज कंट्रोल को भी विकल्प के रूप में जोड़ा गया है।

2019 BMW S 1000 RR में नए M पैकेज - कार्बन फाइबर व्हील्स, रेस पोशाक और आदि दिए गए हैं जो कि इस तरह के उपचार के साथ पहली BMW मोटरसाइकिल है। 

chat bot
आपका साथी