खरीदने जा रहे हैं रॉयल एनफील्ड की बुलेट, तो जान लीजिए 5 बड़ी बातें

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की ज्यादातर डिमांड 350cc सेगमेंट में क्लासिक रेंज और बुलेट की है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 07:30 AM (IST)
खरीदने जा रहे हैं रॉयल एनफील्ड की बुलेट, तो जान लीजिए 5 बड़ी बातें
खरीदने जा रहे हैं रॉयल एनफील्ड की बुलेट, तो जान लीजिए 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की ज्यादातर डिमांड 350cc सेगमेंट में क्लासिक रेंज और बुलेट की है। इसके लुक और साउंट को आईकॉनिक माना जाता है। हालांकि, बेहद पावरफुल होने के बावजूद कई लोग इसे चलाने के बाद भी संतुष्ट नहीं हो पाते। वहीं, कुछ लोगों के पास रॉयल एनफील्ड खरीदने की अपनी कुछ वजह होती है। आज हम आपको अपनी इस खबर में यह बताने जा रहे हैं कि रॉयल एनफील्ड बाइक को किन वजहों से ना खरीदा जाए।

ज्यादा स्पीड की वजह से होती है ज्यादा वाइब्रेशन

लंबी दूरी के लिए रॉयल एनफील्ड की बाइक्स काफी पॉपुलर साबित होती है, लेकिन इसकी स्पीड को लेकर कुछ दिक्कतें भी सामने आती हैं। शहरों में अगर आप रॉयल एनफील्ड को 80 या 90 kmph की रफ्तार में चलाते हैं तो इससे होने वाली वाइब्रेशन हैंडलबार के जरिए पता चलती है, जिसके चलते रियर व्यू मिरर को चेक कर पाना मुश्किल हो जाता है।

माइलेज

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड बाइक्स की रेंज 1.16 लाख रुपये से लेकर 1.99 लाख रुपये तक है। इसमें कंपनी के पोर्टफोलियो में बुलेट 350 से लेकर थंडरबर्ड और हिमालयन तक मौजूद हैं। बता दें इन बाइक की ज्यादा से ज्यादा माइलेज 40 किमी प्रति लीटर होती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा माइलेज के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह बाइक बेहतर साबित नहीं हो सकती।

खराब ब्रेकिंग सिस्टम

हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने सिग्नल 350 को लॉन्च किया है, जिसमें आपको एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसके अलावा क्लासिक 500 और हिमालयन में ABS फीचर भी मिलते हैं, लेकिन अभी भी इसके क्लासिक 350 और बुलेट में ABS शामिल नहीं किया गया। इतना ही नहीं आपको रियर डिस्क ब्रेक की कमी भी महसूस होगी।

मॉडर्न फीचर्स की है कमी

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के डिजाइन और फीचर्स सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार ही चल रहे हैं। इसी वजह से आपको इसमें सभी मॉडर्न फीचर्स नहीं मिलेंग। कंपनी की सिर्फ हिमालयन एक ऐसी बाइक है जिसमें कुछ मॉडर्न फीचर्स जैसे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकते हैं। इसके अलावा बाइक में पुराना स्पीडो मीटर ही लगा हुआ है।

वजन है काफी ज्यादा

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का वजन काफी ज्यादा रहता है। इनमें बुलेट 350 का वजन 180 किलोग्राम और बुलेट 500 का 193 किलोग्राम है। ऐसे में कम वजन वाले लोगों के लिए इन बाइक्स को ट्रैफिक में संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इनका बैलेंस काफी अच्छा है। इसमें सबसे बड़ी परेशानी आती है जब आपकी बाइक का टायर पंक्चर हो जाए या खराब हो जाए। अकेले इंसान पर इस बाइक को खींचना काफी मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें: यहां आधे दाम पर खरीदें सेकंड़ हैंड बुलेट, अच्छी कंडीशन में मिलेगे 5 विकल्प

chat bot
आपका साथी