बाइक चलाते समय ना करें यह गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान

कुछ लोग बाइक चलाते समय अपना पैर ब्रेक पर रखते हैं। उन्हें लगता है कि इमरजेंसी के दौरान वो तुरंत ब्रेक लगा सकते हैं।

By Bani KalraEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 01:29 PM (IST)
बाइक चलाते समय ना करें यह गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान
बाइक चलाते समय ना करें यह गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान

 नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। कुछ लोग बाइक चलाते समय अपना पैर ब्रेक पर रखते हैं। उन्हें लगता है कि इमरजेंसी के दौरान वो तुरंत ब्रेक लगा सकते हैं। कुछ लोग ऐसा आदतवश करते हैं तो कुछ लोग सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करते हैं, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। लोगों का ध्यान इस तरफ नहीं जाता है लेकिन बाइक के लिए यह काफी नुकसानदायक है। आइये जानते हैं कि ब्रेक पर पैर रखकर बाइक चलाने के नुकसान-

-ब्रेक पर पैर रखने से ब्रेक दब जाते हैं। इससे बाइक की स्पीड पर असर पड़ता है।

-ब्रेक पर पैर रखने से ब्रेक शू गर्म हो जाते हैं और उनकी ग्रिप लूज हो जाती है। इसके चलते ब्रेक भी लूज हो जाते हैं।

-आपने गौर किया होगा कि सर्विस के कुछ दिन बाद तक ब्रेक ठीक से काम करते हैं, लेकिन बाद में वो लूज हो जाते हैं। इसकी वजह यह होती है कि ब्रेक शू की ग्रिप लूज हो जाती है। ऐसा अकसर ब्रेक पर पैर रखकर चलाने से होता है।

-लगातार ब्रेक दबाए रखने से इंजन पर असर पड़ता है और इंजन को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इससे बाइक की माइलेज पर भी असर पड़ता है। ऐसे में ब्रेक पर पैर रखकर बाइक ना चलाएं।

क्या है सही तरीका - अब तक आपको यह तो पता लग गया है कि ब्रेक पर पैर नहीं रखना चाहिए। अब आपके मन में यह सवाल होगा कि फिर सही तरीका क्या है? इसका जवाब यह है कि अपने पैर का सारा वजन ब्रेक फुट पर रखे और पंजा ब्रेक साइड में रखें। इससे ब्रेक लगाने के समय आपका पैर आराम से ब्रेक तक पहुंच पाएगा साथ ही ब्रेक लगातार दबा नहीं रहेगा।

यह ठीक वैसा ही है जैसे हैंड ब्रेक काम करता है। बाइकर हैंड ब्रेक को लगातार दबाकर नहीं रखता है। उसे जब जरुरत होती है तो वह हैंड ब्रेक का इस्तेमाल करता है और उसके बाद अपना हाथ हटा लेता है। ऐसा ही फुट ब्रेक के साथ किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: साइकिल नहीं, मोटरसाइकिल कहिए जनाब, टॉप स्पीड 100 kmph

chat bot
आपका साथी