विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामायण से है इन 8 जगहों का खास नाता, आपको भी एक बार जरूर करने चाहिए दर्शन

Published: Fri, 11 Oct 2024 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2024 07:32 AM (IST)

दशहरा का त्योहार इस साल 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन रावण का पुतला जलाकर अच्छाई की विजय और ...और पढ़ें

रामायण में वर्णन मिलता है इन खूबसूरत जगहों का (Picture Courtesy: Instagram)
रामायण में वर्णन मिलता है इन खूबसूरत जगहों का (Picture Courtesy: Instagram)

HighLights

  1. रामायण में कई जगहों का विवरण मिलता है।
  2. 20 अक्टूबर को रावण दहन करके विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा।
  3. रामायण में बताई गई कुछ जगहें पर्यटन की दृष्टि से भी काफी रोमांचक हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Places Related to Ramayana: पूरे देश में 12 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बुराई का प्रतीक मानकर रावण के पुतले को जलाया जाता है। इसलिए दशहरा का रामायण से बेहद गहरा संबंध है। दशहरा से पहले नवरात्र के दौरान राम-लीला भी होती है, जिसमें भगवान राम के जीवन की कहानी को दर्शाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों (Places Related to Ramayana) के बारे में बताने वाले हैं, जो रामायण से काफी जुड़े हुए हैं और उसमें उनका उल्लेख भी मिलता है।

भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थल जैसे अयोध्या, चित्रकूट और रामेश्वरम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि ये बेहद आकर्षक हॉलीडे डेस्टिनेशन भी हैं। यहां की यात्रा भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है और उन्हें रामायण की पौराणिक कथाओं का एहसास कराती है। यदि आप भी रामायण से जुड़ी इन जगहों पर जाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश (Ayodhya)

भगवान राम का जन्मस्थान, जहां उनके जीवन से जुड़े कई प्रमुख मंदिर और धार्मिक स्थल हैं।

यह भी पढ़ें: कहीं डांडिया रास, तो कहीं सिंदूर खेला, भारत के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिलते हैं दशहरा के कई रंग

चित्रकूट, उत्तर प्रदेश (Chitrakoot)

यहां राम, लक्ष्मण, और सीता ने अपने वनवास के कई साल बिताए थे। रामघाट और कामदगिरि पर्वत यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

जनकपुर, नेपाल (Janakpur)

जनकपुर को माता सीता का जन्मस्थान माना जाता है। यहां जनक मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

पंचवटी, महाराष्ट्र (Panchvati)

यह वह स्थान है जहां राम, लक्ष्मण, और सीता ने वनवास के दौरान समय बिताया था।यहां के सीता गुफा और कालाराम मंदिर प्रसिद्ध हैं।

हनुमानगढ़ी, उत्तर प्रदेश (Hanumangadhi)

अयोध्या में स्थित यह मंदिर हनुमानजी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि यहां से हनुमान जी अयोध्या की रक्षा करते थे।

रामेश्वरम, तमिलनाडु (Rameshwaram)

यह वह स्थान है जहां से भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई के लिए सेतु का निर्माण किया था। रामनाथस्वामी मंदिर यहां का मुख्य आकर्षण है।

किष्किंधा, कर्नाटक (Kishkindha)

कर्नाटक में हम्पी से बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित अनेगुंडी नाम की जगह को रामायण काल की किष्किंधा नगरी के नाम से जाना जाता है।यहां अंजनेय पर्वत, बाली का किला, सुग्रीव की गुफा, तारा पर्वत और पम्पा सरोवर मुख्य स्थल हैं।

लंका, श्रीलंका (Lanka)

यह वह स्थान है जहां रावण की लंका स्थित थी। यहां अशोक वाटिका, राम रावण की युद्ध भूमि, रावण की गुफा, रावण के हवाई अड्डे, और रावण का महल सहित और भी जगहें हैं जो रामायण काल का परिचय देते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में नहीं, बल्कि इस जगह है मां दुर्गा की सबसे ऊंची मूर्ति, दूर-दूर से भक्त करने आते हैं दर्शन