Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श‍िमला-मसूरी हुआ पुराना, इस गर्मी घूम आएं आंध्र प्रदेश के 5 Hill Station; राेम-रोम में समा जाएगी ठंडक

    आंध्र प्रदेश में भी एक से एक हिल स्टेशन हैं। यहां आकर आप करीब से प्रकृत‍ि को करीब से देख सकते हैं। अगर आप इस गर्मी में छुट्टियों या वीकेंड गेटवे की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो इन हिल स्टेशनों में से किसी एक को जरूर शामिल करें। यह अनुभव आपको लंबे समय तक याद रहेगा।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sun, 11 May 2025 11:22 AM (IST)
    Hero Image
    आंध्र प्रदेश के इन 5 Hill Station का जरूर करें दीदार। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस च‍िलच‍िलाती गर्मी से राहत पाने के ल‍िए लाेग Hill Stations जाना पसंद करते हैं। यहां की ठंडी हवाएं और शांत वातावरण मन को सुकून पहुंचाते हैं। आमतौर पर लोग श‍िमला-मनाली या फ‍िर नैनीताल और मसूरी जाना पसंद करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन सबके अलावा भी कई ऐसे Hill Stations हैं जो अपनी खूबसूरती के ल‍िए पूरी दुन‍िया में मशहूर हैं। आज हम आपकाे आंध्र प्रदेश के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, इस राज्‍य में भी ऐसे कई पहाड़ी इलाके हैं जो खूबसूरत और शांत हैं। यहां आकर आपको अलग ही सुकून का अनुभव होगा। यहां की नेचुरल ब्‍यूटी और हरियाली मन को सुकून पहुंचाती है। ये जगहें गर्मियाें में घूमने के ल‍िए बेस्‍ट हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    हॉर्सले हिल्स (Horsley Hills)

    हॉर्सले हिल्स आंध्र प्रदेश का सबसे शानदार हिल स्टेशन है जो चित्तूर जिले में स्थित है। इस हिल स्टेशन को "आंध्र का ऊटी" भी कहा जाता है। यहां के घने जंगल द‍िखने में बेहद खूबसूरत हैं। अगर आप यहां आते हैं ताे इसकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे। यहां घूमने आने वाले लोगों को ट्रैकिंग के अलावा नेचर वॉक का भी बढ़ि‍यां अनुभव मिलेगा। आपको बता दें क‍ि यहां का तापमान सालभर सुहावना रहता है, और चारों ओर हरियाली से ढकी पहाड़ियां मन को शांति देती हैं। यहां की झील भी काफी शांत और सुंदर है।

    अराकू वैली (Araku Valley)

    विशाखापट्टनम जिले में स्थित अराकू वैली एक फेमस हिल स्टेशन है। ये समुद्र तल से लगभग 3,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह अपने कॉफी बागानों, आदिवासी संस्कृति और हरियाली से भरपूर घाटियों के लिए पूरी दुन‍िया में मशहूर है। बोरा केव्स और कटिकी वॉटरफॉल्स यहां के आकर्षण का केंद्र हैं।

    यह भी पढ़ें: जन्‍नत हैं भारत की 5 सड़कें, जहां बर्फीले पहाड़ और समुद्र की लहरें देख खुश हो जाएगा मन, तुरंत बनाएं प्‍लान

    लंबासिंगी (Lambasingi)

    जब भी क‍िसी शांत और खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशन का ज‍िक्र हाेता है तो आंध्र प्रदेश के लंबासिंगी का नाम जरूर सामने आता है। इसे "आंध्र का कश्मीर" कहते हैं। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और शांत वातावरण इसे एक बेहतरीन हिल स्टेशन बनाते हैं। यह राज्य की एकमात्र ऐसी जगह है जहां सर्दियों में पाला पड़ता है। यह विशाखापट्टनम जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है, जो धीरे-धीरे एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है।

    पापिकोंडालु (Papi Kondalu)

    पापिकोंडालु गोदावरी नदी के किनारे बसा ह‍िल स्‍टेशन है। ये पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों में फैली हुई है। आप यहां बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर गोदावरी नदी पहाड़ियों के बीच से होकर बहती है। इसका नजारा बेहद सुंदर होता है।

    अनंतगिरी हिल्स (Ananthagiri Hills)

    अनंतगिरी हिल्स विशाखापट्टनम से करीब 90 किलोमीटर दूर है। ये जगह नेचुरल ब्‍यूटी का जीता-जागता उदाहरण है। यहां घने जंगल, कॉफी बागान और छोटी नदियां बेहद शानदार नजर आते हैं। यह जगह खासतौर पर ट्रेकिंग, कैम्पिंग और नेचर लवर्स के ल‍िए परफेक्‍ट है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियाें के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये 5 ग्‍लोबल माउंटेन डेस्‍ट‍िनेशन, खूबसूरती ऐसी क‍ि न‍िहारते नहीं थकेंगे आप