Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कम बजट, ज्यादा खुशी! रिटायरमेंट के बाद घूमने के लिए बेस्‍ट हैं भारत की ये 5 जगहें; दिल हो जाएगा खुश

    Updated: Sat, 31 May 2025 05:32 PM (IST)

    हर कोई घूमना चाहता है लेकिन रिटायरमेंट के बाद बजट की चिंता होती है। भारत में कम बजट में भी शानदार यात्रा की जा सकती है। ऐसी कई जगहें हैं जाे रिटायरमेंट के बाद घूमने के लिए बेहतरीन हैं। इन जगहों पर शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है। ये जगहें कम बजट में ज्यादा खुशी का अनुभव कराती हैं।

    Hero Image
    र‍िटायरमेंट के बाद कहां घूमें? (Image Credit- Uttarakhand Tourism/Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क‍, नई द‍िल्‍ली। घूमना हर क‍िसी को पसंद होता है। ये एक ऐसा अनुभव होता है जिसका लुत्फ हर कोई उठाना चाहता है। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग इतना तनाव लेते हैं क‍ि उनके ल‍िए घूमना जरूरी हो गया है। वे छुट्टी मिलते ही कहीं न कहीं बैग उठाकर न‍िकल जाते हैं। घूमने-फिरने से आपको कई फायदे म‍िलते हैं। आप नई यादें बना सकते हैं। साथ ही काम काज और ज‍िम्‍मेदार‍ियों से हटकर थोड़े सुकून के पल ब‍िता सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में तो ऐसी कई जगहें हैं जहां आप कम खर्च में भी खूब मजा कर सकते हैं। आजकल के युवाओं का जब भी मन करता वे घूमने न‍िकल जाते हैं। वहीं बुजुर्गों काे कई चीजों का ध्‍यान रखना पड़ता है। दरअसल, वे रिटायरमेंट के बाद कहीं भी आने-जाने में कतराने लगते हैं। वे बजट को लेकर च‍िंत‍ित रहते हैं। लेक‍िन हम आपको बता दें क‍ि आप भारत जैसे देश में कम बजट में भी शानदार यात्रा कर सकते हैं। आप यहां सुकून के पल ब‍िता सकते हैं। आप अपनी लाइफ को र‍िटायरमेंट के बाद भी यादगार बना सकते हैं।

    जी हां, आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। आज हम आपको इंड‍िया के ऐसे खूबसूरत डेस्‍टि‍नेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बजट में ट्र‍िप प्लान कर सकते हैं। आप यहां परिवार के लोगों के साथ भी जा सकते हैं। आइए उन जगहों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

    ऋषिकेश

    उत्तराखंड की गोद में बसा ऋषिकेश हर मायने में खास है। इसे योग नगरी भी कहा जाता है। हर साल लाखों की संख्‍या में देसी और व‍िदेशी पर्यटक यहां आते हैं। ये जगह अध्यात्म का केंद्र भी है। आप यहां पर गंगा किनारे बैठकर सुकून के पल ब‍िता सकते हैं। सबसे खास बात तो ये है क‍ि यहां आप कम बजट में भी ट्र‍िप प्‍लान कर सकते हैं।

    केरल

    केरल अपने हरे-भरे वातावरण, बैकवाटर्स, आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट और टेस्टी सी-फूड के ल‍िए जाना जाता है। यहां आपको र‍िटायरमेंट के बाद जरूर आना चाह‍िए। यहां कई बजट-फ्रेंडली रिसॉर्ट्स हैं जहां आप सुकून से रह सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Switzerland भी लगेगा फीका, अगर घूम ल‍िए इंड‍िया के ये 2 Hill Station; आएगी विदेशों वाली फील‍िंग

    कौसानी

    उत्‍तराखंड में बसा कौसानी स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। कौसानी में नंदा देवी मंद‍िर जा सकते हैं। हिमालय की चोटियों के लुभावने नजारे देख आपका तन मन खुशी से झूम उठेगा। यहां का शांत वातावरण आपको सुकून का एहसास कराएगा।

    वाराणसी

    वाराणसी को महादेव की नगरी के नाम से जाना जाता है। ये उत्तर प्रदेश में बसा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जगह है। आप सहां गंगा आरती में शामि‍ल हो सकते हैं। इसके अलावा काशी व‍िश्‍वनाथ समेत कई मंदिरों में दर्शन पूजन कर सकते हैं। यहां आपको 80 से ज्‍यादा घाट म‍िल जाएंगे जहां आपको आध्यात्मिक शांति म‍िलेगी।

    डलहौजी

    रिटायरमेंट के बाद घूमने के ल‍िए हिमाचल प्रदेश का डलहौजी एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। इससे शांत जगह आपको और कहीं नहीं म‍िलेगी। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने आपको सुकून का एहसास कराएंगे।

    यह भी पढ़ें: अंग्रेजों के जमाने से सबका फेवरेट बना हुआ है Kempty Fall, क्‍या आप जानते हैं क‍िसने की थी इसकी खोज?